{"_id":"69d241f0a5dccdaaf80ed8bb","slug":"kanpur-neighbors-sever-womans-nose-with-sharp-weapon-victim-had-objected-to-verbal-abuse-2026-04-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: पड़ोसियों ने धारदार हथियार से काटी नाक; महिला ने गाली-गलौज का किया था विरोध, पुलिस पर लापरवाही के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: पड़ोसियों ने धारदार हथियार से काटी नाक; महिला ने गाली-गलौज का किया था विरोध, पुलिस पर लापरवाही के आरोप
Sun, 05 Apr 2026 04:35 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sun, 05 Apr 2026 04:35 PM IST
सार
Kanpur News: महाराजपुर के फुफुवार सुई थोक गांव में गाली-गलौज का विरोध करने पर तीन पड़ोसियों ने माया देवी नामक महिला पर हमला कर धारदार हथियार से उनकी नाक काट दी।
विज्ञापन
घटना की जानकारी देती महिला
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के फुफुवार सुई थोक गांव में मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। पड़ोसियों ने माया देवी पर हमला कर उनकी नाक काट दी। पीड़िता ने बताया कि घटना 29 मार्च की रात करीब नौ बजे की है। गांव के ही रहने वाले भिखारी लाल, रवि और अरुणा देवी ने गाली गलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन
जब इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने लाठी डंडों से मारपीट की और धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे माया देवी की नाक कट गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। पीड़िता ने महाराजपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने हल्की धाराओं में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
Trending Videos
मामले की जांच में जुटी पुलिस
अब तक कोई ठोस कार्रवाई भी नहीं की गई है। महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने कहा कि एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।