फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Negligence in CETP construction DM imposed a fine of 40 crores on the working company

Kanpur: सीईटीपी निर्माण में लापरवाही, DM ने कार्यदायी कंपनी पर लगाया 40 करोड़ का जुर्माना, दिए ये निर्देश

Wed, 13 Aug 2025 10:57 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 13 Aug 2025 10:57 AM IST
सार

Kanpur News: जाजमऊ में 20 एमएलडी कॉमन एंफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण में लापरवाही और देरी को देखते हुए डीएम ने वेटेक वबाग कंपनी पर 40 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है और कंपनी के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Kanpur Negligence in CETP construction DM imposed a fine of 40 crores on the working company
सीईटीपी प्लांट - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के जाजमऊ में बन रहे 20 एमएलडी कॉमन एंफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (सीईटीपी) के निर्माण में लापरवाही बरतने पर कार्यदायी कंपनी वेटेक वबाग पर डीएम ने 40 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। जाजमऊ टेनरी एंफ्लुएंट ट्रीटमेंट एसोसिएशन (जेटेटा) के सचिव को कंपनी से तत्काल जुर्माना वसूलने के निर्देश दिए। मंगलवार को कलक्ट्रेट में समीक्षा बैठक के दौरान कंपनी के सीईओ शैलेश कुमार और प्रोजेक्ट मैनेजर देवा आनंद के अनुपस्थित रहने पर सचिव से दोनों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए भी कहा।

विज्ञापन

जाजमऊ सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट परियोजना 600 करोड़ रुपये की है। बैठक में डीएम को बताया गया कि पिछले एक महीने से 207 मीटर पाइपलाइन का कार्य लंबित है। प्रोजेक्ट के पूरा होने का निर्धारित समय 31 अक्तूबर 2024 था। निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष कार्य की धीमी प्रगति पर कंपनी के अधिकारियों पर कड़ी नाराजगी जताई। डीएम ने वेटेक वबाग कंपनी का दायित्व तय करने के निर्देश दिए। इसके अलावा रैमकी कंपनी की ओर से जून माह से स्लज का उठान नहीं करने के पर कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी कर चेतावनी देने के लिए कहा।

विज्ञापन

परियोजना कार्यालय को पत्र भेजेंगे
सचिव जटेटा को निर्देशित किया कि सीईटीपी संचालन में आ रही सभी बाधाओं का विस्तृत विवरण तैयार कर नमामि गंगे परियोजना कार्यालय को पत्र तत्काल प्रेषित किया जाए, ताकि त्वरित समाधान सुनिश्चित हो सके। बैठक में अफसरों ने बताया कि 20 एमएलडी कॉमन एंफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट के पूर्ण हो जाने से जिले को प्रदूषणमुक्त बनाने में योगदान मिलेगा। सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से शोधित पानी का उपयोग सिंचाई में किया जा सकता है। बैठक में प्रोजेक्ट मैनेजर ट्वींस नाजिर हुसैन, वेटेक वबाग के आरसीएम सुरेश सहित अन्य विभागों से जुड़े अधिकारी माैजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed