{"_id":"6a34cc02fe393c62af0c396c","slug":"kanpur-mutilated-body-of-unidentified-young-man-found-in-drain-police-are-working-to-identify-deceased-2026-06-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: नाले से मिला अज्ञात युवक का क्षत-विक्षत शव, पानी कम होते ही उतराता दिखा, शिनाख्त में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: नाले से मिला अज्ञात युवक का क्षत-विक्षत शव, पानी कम होते ही उतराता दिखा, शिनाख्त में जुटी पुलिस
Fri, 19 Jun 2026 10:27 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Fri, 19 Jun 2026 10:27 AM IST
सार
Kanpur News: महाराजपुर के खुजउपुर नाले में शुक्रवार सुबह 45 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिला है। पुलिस इसे करीब 15 दिन पुराना मान रही है और सोशल मीडिया की मदद से पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस और लगी भीड़
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत खुजउपुर नाले के पास शुक्रवार सुबह ग्रामीणों को एक युवक का शव दिखाई दिया। इसकी सूचना ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से निकलवाया और शिनाख्त के प्रयास शुरू किए है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 45 वर्ष आंकी गई है। शव करीब 15 दिन पुराना बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि शव की पहचान के लिए गांव और आसपास के संभ्रांत लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
पानी कम होने पर शव उतराता दिखाई दिया
इसके साथ ही जनपद और अन्य जनपदों के थानों व पुलिस चौकियों से गुमशुदगी के मामलों की जानकारी ली जा रही है। सोशल मीडिया और व्हाट्स एप ग्रुपों के माध्यम से भी शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीणों और पुलिस के अनुसार, चार से पांच दिन पहले नाले में पानी भरा हुआ था। कल शाम से पानी कम होने पर शव उतराता हुआ दिखाई दिया है।