{"_id":"639b6b0f7a6b2d6f8e754275","slug":"kanpur-murder-of-a-old-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: लोहे की रॉड से सिर पर वार कर बुजुर्ग को मार डाला, पुलिस ने बताया हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: लोहे की रॉड से सिर पर वार कर बुजुर्ग को मार डाला, पुलिस ने बताया हादसा
Fri, 16 Dec 2022 12:20 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Fri, 16 Dec 2022 12:20 AM IST
सार
यूपी के कानपुर में लोहे की रॉड से वार कर बुजुर्ग की हत्या का मामला सामने आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर गंभीर चोट लगने से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र में गंगागंज भाग दो निवासी रामबाबू शर्मा (60) की सिर पर लोहे की रॉड मारकर हत्या कर दी गई। बुधवार देर रात उनका शव पनकी मंदिर चौराहे के पास पड़ा मिला। परिजनों ने इलाके के रहने वाले एक शख्स पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
रामबाबू शर्मा अविवाहित थे। वह बारातों में बैंडबाजे के साथ लाइटमैन का काम करते थे। उनके भतीजे पवन ने बताया कि मंगलवार रात वह किसी शादी समारोह में काम पर गए थे। बुधवार देर रात उनका शव पनकी मंदिर रोड पर शौचालय के पास पड़ा मिला। पास में ही एक लोहे की रॉड पड़ी थी। जिसपर खून के निशान थे।
आसपास के लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने इलाके के रहने वाले एक शख्स पर रंजिश के चलते हत्या की आशंका जाहिर की है। गुरुवार को हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर गंभीर चोट लगने से मौत की पुष्टि हुई है। वहीं थानाप्रभारी पनकी ने अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत की बात कही है।
विज्ञापन
ठेला लगाने को लेकर चल रहा था विवाद
पवन ने बताया कि उसके पिता छोटे शर्मा रतनपुर केसा चौराहे पर बाटी चोखा का ठेला लगाते हैं। पिछले कुछ दिन से इलाके का रहने वाला शख्स नानवेज का ठेला लगाने लगा था। जिसके चलते कई बार कहासुनी हो चुकी है। मामले में उन्होंने शख्स के खिलाफ थाने में तहरीर भी दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बुधवार सुबह को भी शख्स की शिकायत की थी। आरोप है कि थाने में शिकायत करने पर उसने पूरे परिवार को देख लेने की धमकी दी थी। आशंका है कि इसी खुन्नस में शख्स ने रामबाबू की हत्या कर दी। पुलिस अगर शिकायत पर कार्रवाई करती तो आज रामबाबू जीवित होते।