फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Murder He didnot go school to serve mother lost his temper due to scolding aunt said nephew is innocent

Kanpur Murder : मां की सेवा के लिए नहीं गया था स्कूल, डांट से खोया आपा…घोंट दिया गला, मौसी बोली- भांजा बेकसूर

Wed, 25 Jun 2025 07:19 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 25 Jun 2025 07:19 AM IST
सार

Kanpur News: रावतपुर थानाक्षेत्र में महिला की हत्या के मामले में सामने आया है कि बीमार मां की सेवा के लिए बेटा स्कूल नहीं गया था। उसी की डांट से उसने आपा खो दिया और गला दबाकर मां की हत्या कर दी। वहीं, मृतका की बहन ने बेटे को बेकसूर बताया है।

विज्ञापन
Kanpur Murder He didnot go school to serve mother lost his temper due to scolding aunt said nephew is innocent
kanpur murder case - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में अपनी ही मां की हत्या के आरोप में घिरा 12वीं का छात्र उसी मां के बीमार होने की वजह से स्कूल नहीं गया था। पूछताछ में पता चला है कि मां की तबीयत खराब होने की वजह से उसने स्कूल जाने से मना कर दिया ताकि उनका ख्याल रख सके।

विज्ञापन


यही वजह थी कि बीमार मां जब कमरे में आराम कर रही थी, तो वह किचन में बर्तन धो रहा था। हालांकि वह इस बात को समझ नहीं पाया कि तेज आवाज में बज रहे गाने उसी बीमार मां के आराम में खलल डाल रहे थे। यही वजह है कि जब मां ने उसे आवाज धीमे करने को कहा तो वह भड़क उठा।

विज्ञापन

गले में पड़े दुपट्टे को हाथों से कसा
यही नहीं, जब मां ने डपटते हुए उसे दो थप्पड़ लगाए, तो आपा खो दिया। जवाब में उसने भी मां को थप्पड़ मारकर धक्का दे दिया। इसके बाद मां की गुस्से में कही अन्य बातें उसके जहन में नश्तर की तरह ऐसी चुभीं कि उसके हाथ मां के गले में पड़े दुपट्टे पर कसते चले गए।

विज्ञापन

Kanpur Murder He didnot go school to serve mother lost his temper due to scolding aunt said nephew is innocent
kanpur murder case - फोटो : amar ujala

मौसी बोली- भांजा बेकसूर
मृतका की बहन ने कहा कि कभी भी ऐसा नहीं लगा कि बच्चों और मां के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव भी हुआ हो। भांजे को बेकसूर बताते हुए बहन के साथ लिवइन में रह रहे युवक पर आरोप लगाए हैं। कहा कि दोनों के बीच में अक्सर झगड़ा होता था। दावा किया कि वह युवक कल रात घर आया था। मकान बहन के ही नाम है। ससुराल में भी लाखों रुपये की कीमती जमीन मिली है। ऐसे में बहन की मौत से उसे संपत्ति का हिस्सा मिल सकता था।

विज्ञापन

अब तक की जांच में बच्चे के ही मां की हत्या करने की बात सामने आई है। फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए गए हैं। उनके आधार पर आगे जांच कर मामले में चार्जशीट दाखिल की जाएगी।  -दिनेश त्रिपाठी, डीसीपी वेस्ट

Kanpur Murder He didnot go school to serve mother lost his temper due to scolding aunt said nephew is innocent
रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala

ये है पूरा मामला
रावतपुर में तेज आवाज में गाना सुन रहे बेटे को टोकना मां के लिए मौत का सबब बन गया। मां के आवाज धीमे करने की बात कहने पर गुस्साए 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र पहले मां से बदजुबानी की। फिर जब मां ने उसे दो थप्पड़ मारे तो नाराज छात्र ने मां का उसी के दुपट्टे से गला घोंट दिया। छोटा भाई जब स्कूल से लौटा तो उसकी नजर अधखुले दीवान में पड़ी मां पर पड़ी।

पड़ोसियों की मदद से मां को अस्पताल पहुंचाया
पड़ोसियों की मदद से उसने मां को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। रावतपुर निवासी 35 वर्षीय महिला लंबे समय से मार्केटिंग का काम करने वाले एक युवक के साथ लिवइन में रह रही थी। उसके पति की करीब 17 साल पहले मौत हो चुकी है। महिला के 17 और 15 साल के दो बेटे हैं।

Kanpur Murder He didnot go school to serve mother lost his temper due to scolding aunt said nephew is innocent
जानकारी देते पुलिस अधिकारी - फोटो : amar ujala

बड़ा भाई और मां घर पर ही थे
बड़ा बेटा इलाके के एक कॉलेज में इंटरमीडिएट और छोटा नौंवी का छात्र है। काम के सिलसिले में युवक अक्सर बाहर ही रहता है। मंगलवार को वह बरेली में था। छोटे बेटे ने बताया कि मंगलवार सुबह वह स्कूल गया था,, जबकि बड़ा भाई और मां घर पर थे। दोपहर में वह कॉलेज से वापस लौटा तो मां को कई बार आवाज दी, लेकिन वह नहीं दिखाई दी।

12वीं में पढ़ने वाले बड़े बेटे को पकड़ लिया
वह मां को ढूंढता हुआ कमरे में पहुंचा, तो सामने रखे दीवान से मां का दुपट्टा बाहर लटक रहा था। दीवान भी अधखुला था। उसे खोला तो मां को लंबी सांसे भरते देख चीख निकल गई। उसकी चीख सुनकर इलाकाई लोग जुटे और महिला को अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 12वीं में पढ़ने वाले बड़े बेटे को पकड़ लिया।

Kanpur Murder He didnot go school to serve mother lost his temper due to scolding aunt said nephew is innocent
kanpur murder case - फोटो : amar ujala

स्पीकर तोड़ने पर बढ़ी बात
पूछताछ में बड़े बेटे ने बताया कि वह दोपहर में किचन में बर्तन साफ करते समय स्पीकर पर तेज आवाज में गाने सुन रहा था। तबीयत ठीक न होने की वजह से मां दूसरे कमरे में आराम कर रही थीं। उन्होंने पीछे से आकर कुछ कहा लेकिन गाने की आवाज तेज होने की वजह से वह सुन नहीं पाया। इस पर मां ने गुस्से में स्पीकर पटककर तोड़ दिया। मां के दो थप्पड़ मारने पर वह आपे से बाहर हो गया और मां को धक्का देकर गिरा दिया।

साइको लग रहा बेटा
उनकी नाक से खून निकलने पर उसे लगा कि अब मां मारेगी तो उसने उन्हीं के दुपट्टा से उनका गला कस दिया। फिर दीवान में बंद कर दिया। डीसीपी वेस्ट दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि बड़े बेटे से पूछताछ की जा रही है। स्पीकर को लेकर हत्या की बात सामने आई है। आरोपी साइको प्रवृति का लग रहा है। वहीं, महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed