फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Murder, BJP councilor's nephew murdered, shot first and then head smashed with brick

Kanpur Murder: भाजपा पार्षद के भतीजे की हत्या, पहले गोली मारी फिर ईंट से कुंचला सिर, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 22 Jul 2022 07:35 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 22 Jul 2022 07:35 AM IST
सार

कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मकड़ी खेड़ा में पारिवारिक रंजिश में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद आरोपियों ने उसके सिर को ईटों से कुचल दिया। बता दें कि मृतक के चाचा विजय निषाद भाजपा के पार्षद हैं। 
 

विज्ञापन
Kanpur Murder, BJP councilor's nephew murdered, shot first and then head smashed with brick
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में कल्याणपुर के मकड़ीखेड़ा में बेखौफ बदमाशों ने वार्ड 44 के भाजपा पार्षद  विजय निषाद के भतीजे विशाल (20) की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद सिर को ईंट से कुचल दिया। परिजनों ने ताऊ के बेटे विकास, सोनू, शैलेंद्र व राजेंद्र पर  हत्या का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई है। पार्षद ने बताया कि गुरुवार रात करीब 10.30 बजे भतीजा विशाल घर में टीवी देख रहा था। 

विज्ञापन

तभी विकास का फोन आने पर वह घर से  बाहर चला गया। कुछ देर बाद इलाके के रहने वाले लोगों ने विशाल की हत्या की जानकरी दी। परिजन मौके पर पहुंचे तो वह मृत अवस्था में पड़ा मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हत्यारोपियों का विशाल से पहले किसी बात को लेकर पहले  विकास झगड़ा हुआ था। इसके बाद अचानक दोनों पक्षों में गाली गालौज शुरू हो गई। विरोध करने पर उसकी हत्या कर दी गई। 

विज्ञापन

तैयारी से आए थे हत्यारोपी 
पिता के अनुसार विशाल हत्यारोपियों के बुलाने पर ही उनसे अकेला मिलने गया था। विवाद के बाद जब विशाल जान बचाने केलिए घर की तरफ भागा तो हत्यारोपियों ने उसपर पीछे से फायर झोंक दिया। जमीन पर गिरते ही उसके सिर पर ईंट से कई वार कर किए । जिससे उसकी मौत हो गई। इससे साफ है कि हत्यारोपी हत्या के इरादे से ही तैयारी करके आए थे। पुलिस पुरानी रंजिश, प्रेम प्रसंग और वर्चस्व को लेकर मामले की जांच में जुटी है।

दिवाली में जुएं को लेकर हुआ था विवाद
परिजनों ने पुलिस को बताया कि दिवाली में विशाल, उसका चचेरा भाई विकास व अन्य आरोपी जुआ खेल रहे थे। इसमें विकास काफी रुपये जीत गया था। इसको लेकर विशाल का आरोपियों से झगड़ा हो गया था। तब उन लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था। हालांकि इसके बाद भी इन लोगों में कई बार विवाद हुआ। गुरुवार रात को पूरी साजिश के तहत आरोपियों ने विशाल का बुलाया और मौत के घाट उतार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed