फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Motorcycle goes out of control and falls rider run over by speeding vehicle and died

कानपुर सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर गिरी बाइक, तेज रफ्तार वाहन ने कुचला, दवा कंपनी कर्मी की मौत, परिजन बेहाल

Sun, 18 Oct 2026 08:39 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 18 Oct 2026 08:39 AM IST
सार

Kanpur News: नौबस्ता-भौंती हाईवे पर यशोदानगर के पास बाइक अनियंत्रित होकर गिरने के बाद दर्दनाक हादसा हो गया। इसमें तेज रफ्तार वाहन से कुचलकर दवा कंपनी कर्मी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
Kanpur Motorcycle goes out of control and falls rider run over by speeding vehicle and died
घटनास्थल पर पड़ी बाइक - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र में रविवार सुबह यशोदानगर के पास हाईवे पर बाइक अनियंत्रित होकर गिरने के बाद तेज रफ्तार वाहन ने दवा कंपनी के कर्मचारी सूरज मिश्रा (40) को कुचल दिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें 108 एंबुलेंस से कांशीराम अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मूलरूप से प्रयागराज निवासी सूरज मिश्रा विराट नगर, नौबस्ता में परिवार के साथ रहते थे।

विज्ञापन

वह एक दवा कंपनी में काम करते थे। रविवार सुबह करीब 5:45 बजे वह नौबस्ता से भौंती जाने वाले हाईवे पर यशोदानगर के पास पहुंचे थे। तभी उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन उन्हें कुचलते हुए निकल गया। हादसे में उनकी मौत से परिवार में मातम छा गया। सूचना पर पहुंची नौबस्ता पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed