फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Mother returns home after hospital discharge to find daughter hanging police send body for postmortem

Kanpur: अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर पहुंची मां, फंदे पर लटकी मिली बेटी, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Sat, 25 Jul 2026 02:39 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 25 Jul 2026 02:39 PM IST
सार

Kanpur News: बर्रा थाना क्षेत्र के गुंजन विहार में शुक्रवार को सैलून संचालक अपनी पत्नी को आठ दिन बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कराकर घर लौटे, तो उन्हें अपनी बेटी का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Kanpur Mother returns home after hospital discharge to find daughter hanging police send body for postmortem
मृतका की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में बर्रा थाना क्षेत्र के गुंजन विहार में शुक्रवार को आठ दिन बाद पत्नी को अस्पताल से डिस्चार्ज कराकर घर लौटे पिता को अपनी बेटी पुष्पा सविता (26) का शव फंदे से लटका मिला। यह मंजर देखते ही परिवार में चीखपुकार मच गई। पिता रामखेलावन ने बताया कि उनकी पत्नी यशोदा पेट दर्द और उल्टियों की शिकायत के चलते पिछले आठ दिनों से अस्पताल में भर्ती थीं।

विज्ञापन

शुक्रवार को डॉक्टर ने उन्हें डिस्चार्ज किया। वह एंबुलेंस से पत्नी को लेकर घर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक आवाज देने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला। संदेह होने पर खिड़की से झांककर देखा तो बेटी पुष्पा का शव फंदे से लटक रहा था। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। परिवार में मां यशोदा, विवाहित बहन पूजा और भाई पंकज का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Trending Videos

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रामखेलावन सैलून चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बर्रा इंस्पेक्टर रविंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। परिजन अभी आत्महत्या के कारणों के बारे में कुछ स्पष्ट नहीं बता सके हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed