फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Momos found being made amidst filth; Food Safety Department teams destroy 115 kg of chutney

Kanpur: गंदगी में बनते मिले मोमोज, 115 किलो चटनी नष्ट कराई, तीन निर्माणशालाओं का संचालन कराया बंद

Wed, 15 Jul 2026 11:34 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Wed, 15 Jul 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Momos found being made amidst filth; Food Safety Department teams destroy 115 kg of chutney
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने चटनी नष्ट कराई - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में लोगों की सेहत से खिलवाड़ कर रावतपुर और साकेतनगर में चल रही मोमोज निर्माणशालाओं में गंदगी के बीच मोमोज बनाए जा रहे हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बुधवार को छापा मारा तो बिना पंजीकरण मोमोज और रंगीन चटनी तैयार होते मिली। गंदगी देख टीम ने तीनों निर्माणशालाओं का संचालन तुरंत बंद करा दिया। जांच के लिए नमूने लिए। मौके पर मिली करीब 115 किलो संदिग्ध चटनी नष्ट कराई गई।
विज्ञापन

विज्ञापन

टीम ने केशवनगर, रावतपुर गांव स्थित आकाश मोमोज निर्माणशाला का निरीक्षण किया। यहां परिसर में गंदगी का अंबार मिला और मोमोज के साथ परोसी जाने वाली चटनी बेहद गंदगी में रखी मिली। टीम ने चटनी का नमूना जांच सील किया और लगभग 40 किलो चटनी नष्ट कराई। इसके बाद टीम ने 116/139ए, रावतपुर गांव स्थित श्री बालाजी मोमोज निर्माणशाला पर छापा मारा। प्रतिष्ठान के पास खाद्य कारोबार का पंजीकरण तक नहीं था। यहां भी गंदगी के बीच मोमोज तैयार किए जा रहे थे और रंगीन चटनी गंदगी में रखी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग ने मोमोज और चटनी के नमूने संग्रहित किए तथा करीब 45 किलो रंगीन चटनी नष्ट कराई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी रश्मि प्रभा ने साकेतनगर स्थित एक अन्य मोमोज निर्माणशाला की जांच की। यहां नमूने लेकर 30 किलो चटनी नष्ट कराई। सहायक खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वितीय संजय प्रताप सिंह ने बताया कि तीन सेंटरों को सीज कर दिया गया है।

नमूने जांच के लिए लैब भेज दिए गए हैं। मसवानपुर में मोमोज बेचने वाले ठेलों की जांच की गई। यहां ठेलों पर रखे रंगीन फिंगर चिप्स और रंगीन चटनी खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप नहीं मिली। अधिकारियों ने मौके पर ही इन खाद्य पदार्थों को नष्ट कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed