फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur MMS Case, The statement of the girl students could not be recorded till now

Kanpur MMS Case: अब तक दर्ज नहीं हो सके छात्राओं के बयान, फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा मुकदमा

Sun, 02 Oct 2022 11:33 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 02 Oct 2022 11:33 AM IST
सार

काकादेव स्थित गर्ल्स हॉस्टल में छात्राओं का नहाते हुए वीडियो बनाने के मामले में पुलिस ने डीवीआर कब्जे में लिया, लेकिन रजिस्टर नहीं मिला है। वहीं, सभी 70 छात्राओं ने हॉस्टल खाली कर दिया है, जिसके चलते बयान दर्ज नहीं हो सके हैं।

विज्ञापन
Kanpur MMS Case, The statement of the girl students could not be recorded till now
girls hostel case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में काकादेव स्थित साईं निवास गर्ल्स हॉस्टल में छात्राओं का नहाते हुए वीडियो बनाने का मामला सामने आने के बाद सभी 70 छात्राओं ने हॉस्टल खाली कर दिया है। इस वजह से किसी के बयान नहीं हो पाए। रजिस्टर भी पुलिस अभी नहीं बरामद कर सकी है।

विज्ञापन

उधर पुलिस ने डीवीआर (डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर) को कब्जे में लिया है। इसमें सीसीटीवी कैमरों के फुटेज हैं। रावतपुर थाना क्षेत्र में स्थित हॉस्टल में गुरुवार को छात्राओं ने वहां के कर्मचारी ऋषि पर आरोप लगाया था कि वह एक छात्रा का नहाते हुए वीडियो बना रहा था।
विज्ञापन

यह भी दावा किया था कि उसके मोबाइल में कई छात्राओं के अश्लील वीडियो हैं। भारी हंगामे के बाद पुलिस ने ऋषि के साथ ही वहां की वार्डेन सीमा व केयर टेकर मनोज पर केस दर्ज कर गिरफ्तार किया था। ऋषि जेल भेजा गया था, जबकि दोनों आरोपियों को जमानत मिल गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एडीसीपी एंटी वूमेन क्राइम के पर्यवेक्षण में इंस्पेक्टर इंदु यादव विवेचना कर रहीं हैं। कब्जे में लिया गया डीवीआर फोरेंसिक लैब भेजा गया है। हालांकि जानकारी मिली है कि हॉस्टल में लगे कैमरे खराब थे। फुटेज से कुछ खास मिलने की उम्मीद नहीं है।

नहीं दर्ज हो सके छात्राओं के बयान
पुलिस पहले हॉस्टल में रहने वाली सभी छात्राओं से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज करेगी। इसलिए वह हॉस्टल का रजिस्टर तलाश रही है। अब तक एक भी छात्रा का बयान नहीं हो सका है। केस दर्ज कराने वाली छात्रा भी घर चली गई है। जांच टीम का कहना है कि ये छात्राएं फोन पर भी बयान दर्ज करवा सकती हैं। बयान के बाद ही पुलिस की जांच तेजी से आगे बढ़ सकेगी।

फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा केस
पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड ने बताया कि टीम गठित कर जांच कराई जा रही है। विवेचना कम से कम समय में पूरी कर चार्जशीट दाखिल की जाएगी। केस फास्ट ट्रैक कोर्ट में चले, इसकी प्रक्रिया भी जल्द की जाएगी। प्रयास रहेगा कि जल्द से जल्द सुनवाई पूरी हो और आरोपियों को सख्त सजा मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed