{"_id":"6249bd86a1fdde6875006454","slug":"kanpur-mlc-election-2022-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एमएलसी चुनाव: भाजपा ने लगाया मंत्री, विधायक, सांसदों का जोर, सपा भी मैदान में डटकर खड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएलसी चुनाव: भाजपा ने लगाया मंत्री, विधायक, सांसदों का जोर, सपा भी मैदान में डटकर खड़ी
Sun, 03 Apr 2022 09:01 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 03 Apr 2022 09:01 PM IST
सार
एमएलसी चुनाव जीतने के लिए सपा भी हरसंभव कोशिश में जुटी है। कन्नौज और इटावा सीट पर सपा का विशेष ध्यान है। सपा ने भी वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ अन्य जनप्रतिनिधियों को मैदान में उतार रखा है।
विज्ञापन
एमएलसी चुनाव का पूरा गणित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा की तरह एमएलसी (विधान परिषद सदस्य) चुनाव में अपना परचम फहराने के लिए भाजपा ने सांसद और विधायकों के साथ मंत्रियों की भी टीमें लगा दी हैं। अकेले कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की चार सीटों पर जीत हासिल करने के लिए पार्टी ने यहां से ताल्लुक रखने वाले सात मंत्रियों को लगाया है।
कैबिनेट मंत्री राकेश सचान कानपुर-फतेहपुर सीट पर तो क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह पूरे क्षेत्र में जनप्रतिनिधियों को साधने के लिए लगातार बैठकें कर रहे हैं। नौ अप्रैल को होने वाले मतदान में प्रधान से लेकर सांसद तक मतदाता हैं। अभी तक क्षेत्र की तीन एमएलसी सीटों पर सपा काबिज है।
कांग्रेस और बसपा के चुनाव मैदान से बाहर रहने से भाजपा और सपा के बीच सीधा मुकाबला है। क्षेत्र की चार सीटों के लिए प्रदेश सरकार के कुल सात मंत्रियों ने एड़ीचोटी का जोर लगा दिया है। दरअसल, इस चुनाव की वजह से 12 अप्रैल तक आचार संहिता लगी है।

ऐसे में नए विकास कार्य अभी होने नहीं है। इसलिए सभी का फोकस एमएलसी चुनाव पर ही है। भाजपा ने अपने प्रत्याशियों को जिताने के लिए जिन मंत्रियों को लगाया है, उनमें कैबिनेट मंत्री सचान के अलावा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण, राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला, अजीत पाल, रामकेश निषाद, मुन्नू कोरी शामिल हैं। सांसद सत्यदेव पचौरी, देवेंद्र सिंह भोले और सांसद सुब्रत पाठक सहित क्षेत्र के सभी जिलों के सांसद भी लगाए गए हैं।
सपा भी डटकर खड़ी मैदान में