फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur MLC election 2022 news

एमएलसी चुनाव: भाजपा ने लगाया मंत्री, विधायक, सांसदों का जोर, सपा भी मैदान में डटकर खड़ी

Sun, 03 Apr 2022 09:01 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 03 Apr 2022 09:01 PM IST
सार

एमएलसी चुनाव जीतने के लिए सपा भी हरसंभव कोशिश में जुटी है। कन्नौज और इटावा सीट पर सपा का विशेष ध्यान है। सपा ने भी वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ अन्य जनप्रतिनिधियों को मैदान में उतार रखा है।

विज्ञापन
Kanpur MLC election 2022 news
एमएलसी चुनाव का पूरा गणित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा की तरह एमएलसी (विधान परिषद सदस्य) चुनाव में अपना परचम फहराने के लिए भाजपा ने सांसद और विधायकों के साथ मंत्रियों की भी टीमें लगा दी हैं। अकेले कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की चार सीटों पर जीत हासिल करने के लिए पार्टी ने यहां से ताल्लुक रखने वाले सात मंत्रियों को लगाया है।
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री राकेश सचान कानपुर-फतेहपुर सीट पर तो क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह पूरे क्षेत्र में जनप्रतिनिधियों को साधने के लिए लगातार बैठकें कर रहे हैं। नौ अप्रैल को होने वाले मतदान में प्रधान से लेकर सांसद तक मतदाता हैं। अभी तक क्षेत्र की तीन एमएलसी सीटों पर सपा काबिज है।
विज्ञापन


कांग्रेस और बसपा के चुनाव मैदान से बाहर रहने से भाजपा और सपा के बीच सीधा मुकाबला है। क्षेत्र की चार सीटों के लिए प्रदेश सरकार के कुल सात मंत्रियों ने एड़ीचोटी का जोर लगा दिया है। दरअसल, इस चुनाव की वजह से 12 अप्रैल तक आचार संहिता लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में नए विकास कार्य अभी होने नहीं है। इसलिए सभी का फोकस एमएलसी चुनाव पर ही है। भाजपा ने अपने प्रत्याशियों को जिताने के लिए जिन मंत्रियों को लगाया है, उनमें कैबिनेट मंत्री सचान के अलावा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण, राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला, अजीत पाल, रामकेश निषाद, मुन्नू कोरी शामिल हैं। सांसद सत्यदेव पचौरी, देवेंद्र सिंह भोले और सांसद सुब्रत पाठक सहित क्षेत्र के सभी जिलों के सांसद भी लगाए गए हैं।

सपा भी डटकर खड़ी मैदान में
एमएलसी चुनाव जीतने के लिए सपा भी हरसंभव कोशिश में जुटी है। कन्नौज और इटावा सीट पर सपा का विशेष ध्यान है। सपा ने भी वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ अन्य जनप्रतिनिधियों को मैदान में उतार रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed