फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: MLA angry at the statement of the district president for not attending the party meeting

Kanpur: पार्टी बैठक में न पहुंचने पर जिलाध्यक्ष के बयान पर गुस्साए विधायक, कहा- मुझे नोटिस देने की हैसियत नहीं

Sat, 13 Jul 2024 11:35 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 13 Jul 2024 11:35 PM IST
सार

Kanpur News: बैठकों में न आने वालों को नोटिस जारी करने के बयान पर विधायक अमिताभ बाजपेई भड़क गए। विधायक ने कहा कि मुझे नोटिस देने की महानगर अध्यक्ष की हैसियत नहीं है।

विज्ञापन
Kanpur: MLA angry at the statement of the district president for not attending the party meeting
विधायक अमिताभ बाजपेई - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सपा के महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद के बयान को लेकर आर्यनगर विधायक अमिताभ बाजपेई ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। शनिवार को महानगर कार्यकारिणी की मासिक बैठक में अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन के कार्यक्रम और बैठकों में न आने वालों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। यह बात विधायक को पता चलने पर उन्होंने कहा कि अध्यक्ष की हैसियत नहीं कि उन्हें नोटिस दें।
विज्ञापन


इसी को लेकर संगठन में माहौल गर्मा गया। सोशल मीडिया पर भी यह खबर वायरल हो गई। विधायक बाजपेई का कहना था कि महानगर अध्यक्ष उसी को नोटिस दे सकते हैं, जिन्हें वे मनोनीत करते हैं। इस संबंध में महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने कहा कि उन्होंने विधायक के लिए कुछ कहा ही नहीं। महानगर इकाई के पदाधिकारियों और पार्षदों के संबंध में यह बात कही गई थी कि जो पार्टी के कार्यक्रमों में नहीं आते, उन्हें नोटिस जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed