फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Mission Shakti Jahnavi becomes an SDM for a day listens to the grievances of petitioners

कानपुर मिशन शक्ति: एक दिन की एसडीएम बनीं जाह्नवी, सुनीं फरियादियों की समस्याएं, पत्रावलियों को किया अग्रसारित

Thu, 15 Oct 2026 11:15 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 15 Oct 2026 11:15 AM IST
सार

Kanpur News: मिशन शक्ति अभियान के तहत उच्च प्राथमिक विद्यालय नरवल प्रथम की कक्षा सात की छात्रा जाह्नवी यादव को एक दिन के लिए नरवल का एसडीएम बनाया गया। एसडीएम की कुर्सी संभालकर जाह्नवी ने कार्यालय पहुंचे फरियादियों की जनसमस्याएं सुनीं और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को समझा।

विज्ञापन
Kanpur Mission Shakti Jahnavi becomes an SDM for a day listens to the grievances of petitioners
नरवल तहसील में एक दिन की एसडीएम बनी सातवीं की छात्रा जाह्नवी यादव - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में मिशन शक्ति अभियान के तहत उच्च प्राथमिक विद्यालय नरवल प्रथम की कक्षा सात की छात्रा जाह्नवी यादव को एक दिन के लिए नरवल की उपजिलाधिकारी बनने का अवसर मिला। एसडीएम की कुर्सी संभालकर उन्होंने जनसमस्याएं सुनीं और अधिकारियों के निर्देशन में पत्रावलियों को अग्रसारित किया। इस दौरान उन्होंने प्रशासनिक कामकाज और तहसील न्यायालय की कार्यप्रणाली को भी समझा।

विज्ञापन

तहसील पहुंचने पर कार्यालय कर्मचारियों ने जाह्नवी का बुके देकर स्वागत किया और लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया। इसके बाद एसडीएम सत्यपाल प्रजापति के निर्देशन में उन्होंने कार्यालय पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उनके निस्तारण की प्रक्रिया जानी। अधिकारियों ने उन्हें पत्रावलियों के निस्तारण सहित तहसील के विभिन्न कार्यों की जानकारी दी।

विज्ञापन
Trending Videos

कार्यक्रम के बाद सरकारी वाहन से भेजा स्कूल
जाह्नवी ने कहा कि यह उनके बेहतर भविष्य की शुरुआत है। वह एक दिन की एसडीएम बनकर नहीं रुकना चाहतीं। उनका लक्ष्य मेहनत और पढ़ाई के दम पर यूपीएससी परीक्षा पास कर प्रशासनिक अधिकारी बनना और देश की सेवा करना है। मौके पर तहसीलदार शालिनी सिंह, नायब तहसीलदार सारिका सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद जाह्नवी को एसडीएम के सरकारी वाहन से विद्यालय भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed