{"_id":"69f73c499286d108bf02ef9f","slug":"kanpur-minor-commits-suicide-by-hanging-himself-from-a-tree-2026-05-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मोहब्बत से मनाही पर टूटा दिल: नाबालिग ने पेड़ से फंदा लगाकर दी जान, किशोरी से दो साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहब्बत से मनाही पर टूटा दिल: नाबालिग ने पेड़ से फंदा लगाकर दी जान, किशोरी से दो साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग
Sun, 03 May 2026 10:55 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 03 May 2026 10:55 PM IST
सार
Kanpur News: नाबालिग की आत्महत्या की घटना सचेंडी थानाक्षेत्र की है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
किशोर की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सचेंडी के एक गांव के बाहर पेड़ से फंदा लगाकर 17 वर्षीय किशोर ने खुदकुशी कर ली। किशोर का अपनी बुआ की 15 वर्षीय बेटी से दो साल से प्रेम प्रसंग था। परिजन के विरोध करने से आहत किशोर ने जान दे दी। वह शनिवार सुबह घर से बिना बताए निकला था। परिजन लगातार उसे कॉल करते रहे लेकिन उसने फोन रिसीव नहीं किया।
गांव निवासी किशोर किसानी के साथ ही ट्रैक्टर भी चलाता था। परिवार में मां व दो छोटे भाई हैं। मृतक के चाचा ने बताया की किशोर का उसकी बुआ की बेटी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन परिजन इसका विरोध कर रहे थे। परिजन ने दोनों को कई बार बात करने से मना किया लेकिन दोनों मानने को तैयार नहीं थे।

Trending Videos
काफी परेशान था प्रदीप
कुछ दिन पहले किशोर उसे अपने घर ले आया। परिजन ने उसे समझा बुझाकर वापस भेज दिया था। किशोर इससे आहत था। शनिवार की सुबह वह घर से निकल गया। देर शाम तक न लौटने पर परिजन ने उसे कॉल किया लेकिन फोन नहीं उठा।

पेड़ से गमछे के सहारे लटका मिला शव
रविवार सुबह ग्रामीणों ने उसका शव गांव के बाहर फंदे से लटका होने की जानकारी दी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसीपी पनकी मनोज कुमार सिंह ने बताया किशोर का रिश्तेदारी में एक किशोरी से प्रेम प्रसंग था। दोनों परिवारों के विरोध के चलते आहत होकर उसने जान दे दी।