फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Millions of people will get relief from water crisis, supply will be start from tomorrow

कानपुर: लाखों लोगों को मिलेगी पानी के संकट से राहत, कल से बैराज प्लांट करेगा पानी की आपूर्ति

Mon, 24 Jan 2022 07:30 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 24 Jan 2022 07:30 PM IST
सार

कानपुर के मकरावटगंज में केडी पैलेस के पास पांच दिन पहले बैराज की मुख्य पाइप लाइन टूट गई थी। जिसके कारण बैराज प्लांट बंद होने से पांच लाख लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। जल निगम के सहायक अभियंता ने बताया कि टूटी पाइप लाइन में भरा पानी निकाला जा रहा है। 25 जनवरी को सप्लाई शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
Kanpur: Millions of people will get relief from water crisis, supply will be start from tomorrow
दूर होगी पानी की किल्लत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जल निगम ने रविवार को शहर के हर्ष नगर और पीपीएन मार्केट में टूटे पाइप जोड़ने के बाद मकरावटगंज में भी मरम्मत कार्य शुरू कर दिया। 24 जनवरी को इस पाइप की मरम्मत कर 25 जनवरी से बैराज वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से सिटी से साउथ तक पानी की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। पांच दिन से बैराज प्लांट बंद होने से पांच लाख लोग पानी के लिए तरस रहे हैं।

विज्ञापन

 

मकरावटगंज में केडी पैलेस के पास पांच दिन पहले बैराज की मुख्य पाइप लाइन टूट गई थी। इससे बैराज से फूलबाग इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन तक पानी पहुंचता है। उससे तीन दिन पहले माल रोड में पीपीएन मार्केट के सामने इसी मुख्य पाइप लाइन में लीकेज हो गया था।

विज्ञापन

 

डीएम और नगर आयुक्त के हस्तक्षेप के बाद पीडब्ल्यूडी ने जल निगम को दोनों लीकेज ठीक करने की अनुमति दी। जल निगम के सहायक अभियंता अजमल हुसैन ने बताया कि टूटी पाइप लाइन में भरा पानी निकाला जा रहा है। 25 जनवरी को सप्लाई शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed