{"_id":"6b0c54264d82614b65093fba","slug":"kanpur-military-personnel-levels-allegations-in-case-involving-assault-on-constable-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: सिपाहियों से मारपीट के मामले में सैन्यकर्मी ने लगाए आरोप, वीडियो वायरल कर थर्ड डिग्री देने की बात कही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: सिपाहियों से मारपीट के मामले में सैन्यकर्मी ने लगाए आरोप, वीडियो वायरल कर थर्ड डिग्री देने की बात कही
Sun, 29 Nov 2026 10:04 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 29 Nov 2026 10:04 PM IST
विज्ञापन
चकेरी थाना
- फोटो : अमर उजाला
चकेरी थाना क्षेत्र में बाइक छू जाने के मामूली विवाद में दो पुलिसकर्मियों और युवकों के बीच हुई मारपीट के मामले में रविवार को नया मोड़ आ गया। सैन्यकर्मी ने खुद का वीडियो वायरल कर पुलिस पर थर्ड डिग्री देने का आरोप लगाया है। एसीपी चकेरी आशुतोष सिंह ने बताया कि तीन दिन बाद आरोप लगाना समझ से परे है। फिर भी वीडियो का संज्ञान लेकर आरोपों की जांच कराई जाएगी।
बीते शुक्रवार शाम करीब चार बजे कोयलानगर चौकी में तैनात सिपाही अमित चौधरी और जोगेंद्र सिंह बाइक से सनिगवां स्थित अपने किराये के कमरे पर जा रहे थे। सिपाहियों के मुताबिक रास्ते में तीन युवकों की बाइक से उनकी बाइक टच हो गई। दोनों पक्षों में मारपीट हो गई थी। पुलिसकर्मियों समेत चार लोग घायल हुए थे। चकेरी पुलिस ने सिपाही जोगेंद्र सिंह की तहरीर पर अभिलाष, जितेंद्र और नागेंद्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।
रविवार दोपहर करीब 12:15 बजे वायरल हुए वीडियो में अभिलाष पांडेय नाम का युवक खुद को जम्मू-कश्मीर के बारामुल्ला में तैनात सैन्यकर्मी बता रहा है। अभिलाष वीडियो में दावा कर रहा है कि शुक्रवार को दोस्त से मिलकर लौटते समय रास्ते में दो नकाबपोश युवकों ने उसके दोस्त की बाइक की चाबी निकाल ली। गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि दूसरे पक्ष ने पुलिस बुलाकर उन्हें चौकी पहुंचा दिया जहां पुलिसकर्मियों ने उन्हें थर्ड डिग्री दी। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है।