{"_id":"57d686514f1c1b723fd47468","slug":"kanpur-metro-waiting-for-railway-noc","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर मेट्रो योजना को रेलवे के एनओसी का इतंजार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर मेट्रो योजना को रेलवे के एनओसी का इतंजार
डिजिटल टीम/अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 12 Sep 2016 04:11 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
- फोटो : google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में मेट्रो योजना को अमलीजामा पहनाने से पूर्व रेलवे से एनओसी लेने की कोशिशें तेज कर दी गई हैं। दरअसल, शहर में मेट्रो दौड़ाने के लिए केडीए को मेट्रो रूट पर पड़ रहे रेलवे ट्रैक के ऊपर पुल बनाने के लिए रेलवे से एनओसी लेना होगा। इसके बाद ही मेट्रो का निर्माण कार्य चालू किया जाएगा। जानकारी मिली है कि नवरात्र में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मेट्रो रेल योजना का शिलान्यास कराया जाएगा।
शहर में मेट्रो रेल के लिए प्रस्तावित रूट नंबर एक में सेंट्रल स्टेशन के साथ ही दिल्ली - हावड़ा रेलवे ट्रैक, झकरकटी में रेलवे का हिस्सा और नया पुल रेलवे ट्रैक आ रहा है। रेलवे का यह हिस्सा एनसीआर के इलाहाबाद मंडल में आता है।
इसी तरह मेट्रो रूट नंबर - 2 में दादा नगर स्थित झांसी रेलवे लाइन, दिल्ली - हावड़ा रेलवे लाइन और रावतपुर स्टेशन आ रहा है। इसमें से झांसी रूट एनसीआर के झांसी मंडल में आता है, जबकि दूसरे ट्रैक के साथ ही रावतपुर स्टेशन एनसीआर के इलाहाबाद मंडल में शामिल हो गया है।
विज्ञापन
मेट्रो की रुकावट दूर करने के लिए किए जा रहे प्रयासों के चलते एनसीआर के झांसी मंडल और इलाहाबाद मंडल की टीमें अगले हफ्ते शहर आ रही हैं। ये टीमें केडीए की टीमों के साथ संयुक्त रूप से जायजा लेंगी।