फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Metro go-card ready, will not have to stand in line for tickets

Kanpur: मेट्रो का गो-कार्ड तैयार, टिकट के लिए लाइन में नहीं लगना पड़ेगा, 10 प्रतिशत की छूट भी मिलेगी

Mon, 02 Jan 2023 08:46 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 02 Jan 2023 08:46 AM IST
सार

यूपीएमआरसी ने यात्रियों की सुविधाओं के लिए एसबीआई और ऑटोमैटिक टिकट कलेक्शन गेट कर्मियों के माध्यम से गो-स्मार्ट कार्ड तैयार कराया है। यह एटीएम कार्ड की तरह है। शुरुआती औपचारिकताएं और एनओसी लेने के बाद मोतीझील, गुरुदेव सहित सभी मेट्रो स्टेशनों में ट्रायल शुरू हो गया है।

विज्ञापन
Kanpur: Metro go-card ready, will not have to stand in line for tickets
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन (यूपीएमआरसी) के गो-स्मार्ट कार्ड का ट्रायल शुरू हो गया है। सब कुछ सही रहा तो इसे जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। इससे न सिर्फ मेट्रो टिकट लेने के लिए काउंटर में लाइन लगानी पड़ेगी, बल्कि टिकट शुल्क में भी 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी। कार्ड कानपुर, लखनऊ के साथ ही आगरा में मेट्रो ट्रेनों में उपयोग किया जा सकेगा। 

विज्ञापन


यूपीएमआरसी ने यात्रियों की सुविधाओं के लिए एसबीआई और ऑटोमैटिक टिकट कलेक्शन गेट कर्मियों के माध्यम से गो-स्मार्ट कार्ड तैयार कराया है। यह एटीएम कार्ड की तरह है। शुरुआती औपचारिकताएं और एनओसी लेने के बाद मोतीझील, गुरुदेव सहित सभी मेट्रो स्टेशनों में ट्रायल शुरू हो गया है।
विज्ञापन


फिलहाल कुछ कर्मियों को ही ये कार्ड दिए गए हैं, वही इन कार्डों के माध्यम से मेट्रो स्टेशनों से प्लेटफार्म में पहुंचने वाले प्रवेश द्वारों के स्कैनर में इन कार्डों को लगाते हैं। इससे गेट खुल जाता है। कार्ड से किराया कटकर खाते में पहुंचने, कार्ड में उतनी धनराशि कम होने, कार्ड में ऑनलाइन माध्यम से रिचार्ज करने आदि का ट्रायल किया जा रहा है। मेट्रो के पीआरओ ने बताया कि इसी माह इस कार्ड को लांच किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed