फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Metro broke the main pipeline, water shortage in the southern area

Kanpur: मेट्रो ने तोड़ी मुख्य पाइपलाइन, दक्षिणी क्षेत्र में पानी की किल्लत, चार दिन तक नहीं होगी जलापूर्ति

Sun, 01 Dec 2024 06:58 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 01 Dec 2024 06:58 PM IST
सार

Kanpur News: फजलगंज फायर स्टेशन के पास मेट्रो ने मुख्य पाइप लाइन तोड़ दी है। गंगा बैराज जल शोधन संयंत्र से दक्षिणी क्षेत्र में चार दिन तक पानी की आपूर्ति ठप रहेगी।

विज्ञापन
Kanpur: Metro broke the main pipeline, water shortage in the southern area
पाइप लाइन टूटने से भरा पानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपीएमआरसी कॉरीडोर-2 के तहत सीएसए से विजयनगर होते हुए बर्रा-8 तक मेट्रो ट्रैक बिछवा रहा है। शनिवार रात फजलगंज फायर स्टेशन के पास एलिवेटेड मेट्रो ट्रैक के लिए खोदाई के दौरान वहां बिछी जलापूर्ति की मुख्य पाइपलाइन टूट गई। इससे रविवार की सुबह एक करोड़ लीटर से ज्यादा पानी सड़क पर बहने के साथ ही फायर स्टेशन में भर गया। 
विज्ञापन



सुबह 7:00 बजे जल निगम ने गंगा बैराज जल शोधन संयंत्र से जैसे ही पानी की आपूर्ति शुरू की, तभी फजलगंज फायर स्टेशन से दादानगर की तरफ सड़क के बीच तोड़े गए डिवाइडर और फायर स्टेशन के पास चैंबर से तेज रफ्तार से पानी बहने लगा। इससे बैंक आफ बड़ौदा रोड नहर जैसी नजर आने लगी। यातायात भी प्रभावित हो गया। होमगार्ड कृष्ण चंद्र और विजय कुमार ने मेट्रो कर्मियों को सूचना दी। करीब 11 बजे जल निगम ने पानी की आपूर्ति बंद की, फिर भी दोपहर 1:30 बजे तक पानी बहता रहा।
विज्ञापन

फजलगंज फायर स्टेशन के पास मेट्रो ने मुख्य पाइपलाइन तोड़ी है। सूचना पर बैराज प्लांट से पानी आपूर्ति बंद कर दी है। दो दिसंबर से मरम्मत शुरू कराई जाएगी। कार्य में चार दिन लगेंगे, तब तक दक्षिणी क्षेत्र में पानी की आपूर्ति बंद रहेगी। हालांकि शहरी क्षेत्र में आपूर्ति होती रहेगी। - अजमल हुसैन, अधिशासी अभियंता, जल निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed