फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Mayor Pramila Pandey found possession of seven more temples

कानपुर: किसी मंदिर में चल रहा था होटल तो किसी में कारखाना, दो का अस्तित्व ही मिटा दिया, यहां दंग रह गईं महापौर

Wed, 01 Jun 2022 10:15 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 01 Jun 2022 10:15 PM IST
सार

कर्नलगंज के छिपियाना में भी पांच मंदिरों का निरीक्षण किया गया, जिसमें से दो मंदिरों के स्थान पर प्लॉट पाए गए, एक मंदिर जर्जर पाया गया, एक मंदिर के स्थान पर बिल्डिंग बन गई थी।

विज्ञापन
Kanpur Mayor Pramila Pandey found possession of seven more temples
Kanpur Mayor Pramila Pandey - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महापौर प्रमिला पांडेय ने बुधवार को कर्नलगंज क्षेत्र के पुराने सात मंदिरों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान किसी में बिल्डिंग तो किसी में होटल, कारखाना नजर आया। दो मंदिरों पर दबंगों ने कब्जा कर बिल्डिंग बनाने की नीयत से समतल करा दिया था, ताकि वहां प्लाट नजर आए। कोई भी कब्जेदार कागज तक नहीं दिखा सका।

विज्ञापन


महापौर एक हफ्ते से पुराने मंदिरों को संरक्षित करने के लिए अभियान चला रही हैं। इसी क्रम में बुधवार को उन्होंने एसीपी कर्नलगंज त्रिपुरारी पांडेय और पुलिस फोर्स के साथ चूड़ी मोहाल स्थित दो पुराने मंदिरों का निरीक्षण किया।

विज्ञापन

महापौर के अनुसार एक मंदिर के स्थान पर बिल्डिंग और दूसरे मंदिर के स्थान पर होटल मिला। होटल के तहखाने में कारखाना और तीसरी मंजिल में निवास बना था। कर्नलगंज में ही इंद्रा मार्केट में दो अन्य मंदिरों का भी निरीक्षण किया, उनमें से एक में ताला लगा था। ताला तोड़ने पर अंदर एसी के चार आउटडोर पाए गए।


 

यह मंदिर लक्ष्मीधर ट्रस्ट के नाम है, जिसके ट्रस्टी हर दयाल अग्रवाल, प्रभु दयाल अग्रवाल हैं। दूसरा मंदिर जर्जर पाया गया। कर्नलगंज के छिपियाना में भी पांच मंदिरों का निरीक्षण किया गया, जिसमें से दो मंदिरों के स्थान पर प्लॉट पाए गए, एक मंदिर जर्जर पाया गया, एक मंदिर के स्थान पर बिल्डिंग बन गई थी। एक अन्य मंदिर में चाय दुकान खुली थी तथा अंदर घर के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था। महापौर ने जोन-4 की प्रभारी से इसकी जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed