फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur maternity ward of CHC Sarsaul became hell toilet was filled with dirty water pregnant women lay outside

Kanpur: सीएचसी सरसौल का जच्चा-बच्चा वार्ड बना नर्क, शौचालय का गंदा पानी भरा, प्रसूताएं बाहर लेटीं…वीडियो वायरल

Thu, 16 Oct 2025 02:28 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 16 Oct 2025 02:28 PM IST
सार

Kanpur News: सरसौल सीएचसी के जच्चा-बच्चा वार्ड में शौचालय का गंदा पानी भर जाने से बदबू फैल गई, जिससे प्रसूताएं बेड बाहर निकालकर लेटने को मजबूर हुईं। इस अव्यवस्था का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

विज्ञापन
Kanpur maternity ward of CHC Sarsaul became hell toilet was filled with dirty water pregnant women lay outside
सरसौल सीएचसी के जच्चा-बच्चा वार्ड में गंदा पानी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में सरसौल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के जच्चा-बच्चा कक्ष में शौचालय का गंदा पानी भर गया जिससे पूरे वार्ड में बदबू फैल गई। प्रसव के बाद आराम कर रहीं महिलाओं को इतनी परेशानी हुई कि उन्होंने खुद अपने-अपने बेड बाहर निकलवा लिए। तीमारदारों ने इस अव्यवस्था का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि वार्ड के अंदर पानी भरा है और महिलाएं बाहर खुले में लेटी हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही पर लोग सवाल उठा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है। तीमारदारों का कहना है कि अस्पताल में साफ-सफाई की व्यवस्था पहले से ही खराब है, लेकिन इस बार हालात हद से ज्यादा बिगड़ गए हैं। प्रकरण में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉक्टर अविनाश यादव ने बताया वार्ड में किसी मरीज ने शौचालय के अंदर कपड़ा फंसा दिया था उसी की वजह से पानी भर गया था सफाई कर्मी को बुलाकर वार्ड को साफ करवा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed