{"_id":"6afc84e0642d4826d406e1a6","slug":"kanpur-massive-fire-breaks-out-at-a-chemical-factory-behind-kit-college-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: केआईटी कॉलेज के पीछे केमिकल फैक्टरी में लगी भीषण आग, काबू पाने में जुटी दमकल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: केआईटी कॉलेज के पीछे केमिकल फैक्टरी में लगी भीषण आग, काबू पाने में जुटी दमकल
Tue, 17 Nov 2026 10:16 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Tue, 17 Nov 2026 10:16 PM IST
सार
कानपुर के महाराजपुर इलाके में एक केमिकल फैक्टरी में भीषण आग लग गई। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। फैक्टरी कर्मचारियों को आग से करीब 1 किलोमीटर दूर बाहर निकाल दिया गया है। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने में जुटे हैं।
विज्ञापन
केमिकल फैक्टरी में लगी भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महाराजपुर थानाक्षेत्र के रूमा स्थित केआईटी कॉलेज के पीछे केमिकल फैक्टरी में भीषण आग लग गई। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही दमकल की करीब एक दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गईं। आसपास रह रहे लोगों से मकान खाली कर दिया गया है।
दमकल कर्मी दूसरी फैक्टरी की छत पर चढ़कर आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। आग लगातार बढ़ रही है। आसपास की करीब दो से तीन दर्जन फैक्ट्रियों को बंद करा दिया गया है। आसपास रह रहे लोगों से मकान खाली करा दिया गया है। साथ ही सभी फैक्टरी कर्मचारियों को आग से करीब 1 किलोमीटर दूर बाहर निकाल दिया गया है। आग बुझाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है लेकिन आग बढ़ रही है। फिलहाल किसी भी जनहानि की सूचना नहीं है।