फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Married woman takes drastic step at her maternal home attempts suicide by slitting her throat

Kanpur: मायके में विवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम,  गला काटकर दी जान देने की कोशिश, अस्पताल में भर्ती

Sun, 26 Jul 2026 10:51 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 26 Jul 2026 10:51 AM IST
सार

Kanpur News: नरवल क्षेत्र में ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से परेशान होकर मायके में रह रही रूखसाना ने रविवार तड़के गले पर चाकू से वार कर आत्महत्या का प्रयास किया। गंभीर हालत में उसे चकेरी के मिशिका अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
Kanpur Married woman takes drastic step at her maternal home attempts suicide by slitting her throat
वीडियो ग्रैब - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के नरवल क्षेत्र में ससुराल पक्ष की लगातार हो रही प्रताड़ना से परेशान होकर एक विवाहिता ने रविवार तड़के आत्महत्या करने का प्रयास किया। गंभीर रूप से घायल महिला को परिजन आनन-फानन चकेरी स्थित मिशिका अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

विज्ञापन

नरवल निवासी रूखसाना (33) का विवाह लगभग 16 वर्ष पूर्व बांदा जनपद के मर्दन नाका निवासी यासीन के साथ हुआ था। दोनों की 11 वर्षीय एक बेटी भी है। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति यासीन, सास जिन्नत, ससुर इमाम बक्श और देवर हसीन उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे।

विज्ञापन





मारपीट के बाद रूखसाना को ससुराल से निकाल दिया
पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि 10 जनवरी 2025 को मारपीट के बाद रूखसाना को ससुराल से निकाल दिया गया। साथ ही उसके जेवर, कपड़े और अन्य स्त्रीधन भी ससुराल पक्ष ने अपने पास रख लिए। इसके बाद से वह अपनी बेटी के साथ नरवल स्थित मायके में रह रही थी।

Kanpur Married woman takes drastic step at her maternal home attempts suicide by slitting her throat
अस्पताल में भर्ती महिला - फोटो : amar ujala

अस्पताल में महिला की हालत स्थिर
बीच में कई बार पंचायत और समझौते के प्रयास हुए, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। लगातार मिल रहे तनाव और परेशानियों के चलते रूखसाना ने अपने गले पर चाकू से वार कर लिया। चीख-पुकार सुनकर घर वाले मौके पर पहुंचे और उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार महिला की हालत स्थिर है और उपचार जारी है।

विज्ञापन

जांच के अनुसार होगी कार्रवाई
रूखसाना की मां मुनीरन ने ससुराल पक्ष के चारों लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। परिजनों ने पति, सास, ससुर और देवर के खिलाफ कठोर कार्रवाई, स्त्रीधन वापस दिलाने और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। नरवल थानाध्यक्ष अनिल कुमार तोमर ने बताया कि जानकारी मिली है एक टीम मौके पर भेजकर जांच करवाई जा रही है, जो तथ्य होंगे कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed