{"_id":"699f34776bddd6d1900c7147","slug":"kanpur-married-man-lies-to-his-girlfriend-and-marries-her-both-wives-file-report-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: शादीशुदा युवक ने प्रेमिका से झूठ बोलकर शादी की, दोनों पत्नियों ने दर्ज कराई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: शादीशुदा युवक ने प्रेमिका से झूठ बोलकर शादी की, दोनों पत्नियों ने दर्ज कराई रिपोर्ट
Wed, 25 Feb 2026 11:33 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 25 Feb 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
बिठूर थाना
- फोटो : amar ujala
बिठूर थानाक्षेत्र में रहने वाले एक शादीशुदा युवक ने प्रेमिका से झूठ बोलकर शादी कर ली। बुधवार शाम राज खुलने पर दोनों पत्नियों ने हंगामा करते हुए युवक के खिलाफ बिठूर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया है। बिठूर इंस्पेक्टर अशोक कुमार सरोज ने बताया कि परगही निवासी फैक्टरी कर्मी सौरभ के पहली पत्नी से दो बच्चे हैं। उसका दूसरी युवती से करीब एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है।
विज्ञापन
युवक ने 23 फरवरी को प्रेमिका से आर्य समाज मंदिर में चोरी छिपे शादी कर ली। बुधवार को जानकारी होने पर पहली पत्नी ने मंधना स्थित एक घर में रुके पति को रंगे हाथों पकड़ लिया और जमकर हंगामा करते हुए पुलिस बुला ली। पुलिस सभी को लेकर थाने पहुंची। इसके बाद दोनों पत्नियों ने सौरभ के खिलाफ अलग-अलग तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। दूसरी पत्नी ने गुमराह करके शादी करना और शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन