फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Married a young man posing as a government employee, demanded twenty lakhs for divorce when caught

Kanpur: सरकारी कर्मचारी बता युवक से रचाई शादी, पकड़े जाने पर तलाक के लिए मांगे बीस लाख

Mon, 12 Aug 2024 11:27 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 12 Aug 2024 11:27 AM IST
सार

Kanpur News: कल्याणपुर में युवती ने खुद को सरकारी कर्मचारी बता युवक से शादी कर ली। पकड़े जाने पर तलाक के लिए बीस लाख रुपये मांगे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।

विज्ञापन
Kanpur: Married a young man posing as a government employee, demanded twenty lakhs for divorce when caught
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

खुद को सरकारी कर्मचारी बता एक युवती ने कल्याणपुर मिर्जापुर नई बस्ती निवासी युवक के साथ शादी कर ली। असलियत सामने आने पर महिला ससुराल से गहने लेकर मायके चली गई। पति ने जब उससे सवाल-जवाब किया तो तलाक के लिए 20 लाख रुपये देने या फिर पूरे परिवार को जेल भिजवाने की धमकी दे डाली। कल्याणपुर पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मिर्जापुर नई बस्ती निवासी अनूप तिवारी ने बताया कि 26 फरवरी को उनकी शादी माहेश्वरी मोहाल कमला टावर निवासी युवती के साथ हुई थी। शादी से पहले युवती ने खुद को एक सरकारी विभाग का कर्मचारी बता कूटरचित दस्तावेज भी दिखाए थे। शादी के बाद उन्हें पता चला कि उनकी पत्नी ने झूठ बोलकर शादी की है। विरोध करने पर पत्नी सारे गहने लेकर अपने भाई के साथ मायके चली गई।
विज्ञापन

मायके पहुंचने के बाद पत्नी ने उन्हें फोन कर पूरे परिवार को जेल भेजने की धमकी देते हुए तलाक के नाम पर 20 लाख रुपये की मांग कर दी। कल्याणपुर थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed