फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur-Mandhana-Youth-Dies-After-Jumping-In-Front-Of-Train

Kanpur: पिता ने शराब पीने से टोका तो युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान; मंधना में ट्रैक पर मिला क्षत-विक्षत शव

Mon, 10 Aug 2026 08:16 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Mon, 10 Aug 2026 08:16 PM IST
सार

Kanpur News: बिठूर के मंधना चौकी के सामने रेलवे ट्रैक पर सोमवार को 35 वर्षीय युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। जीआरपी के अनुसार, रविवार रात पिता ने शराब पीने को लेकर बेटे को डांटा था। इसके बाद नाराज होकर युवक बाइक लेकर घर से निकल गया था।

विज्ञापन
Kanpur-Mandhana-Youth-Dies-After-Jumping-In-Front-Of-Train
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिठूर थाना क्षेत्र के मंधना पुलिस चौकी के सामने पारा प्रतापपुर निवासी विवेक पांडेय उर्फ गुलशन (35) ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। रविवार रात पिता द्वारा शराब पीने की लत को लेकर डांटने पर युवक नाराज होकर घर से निकला था। सोमवार सुबह मंधना चौकी क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। जीआरपी अनवरगंज ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

जीटी रोड किनारे लावारिस मिली बाइक

पारा प्रतापपुर निवासी विवेक पांडेय (35) आईआईटी के एक प्रोफेसर की कार चलाता था। परिजनों के अनुसार, विवेक को शराब पीने की गंभीर लत लग गई थी। रविवार रात करीब 10 बजे पिता मनोज ने उसे शराब पीने के लिए डांटा, जिससे दुखी होकर वह बाइक लेकर घर से निकल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार सुबह मंधना चौकी के सामने रेलवे ट्रैक पर स्थानीय लोगों ने एक युवक का क्षत-विक्षत शव देखा। पास ही जीटी रोड किनारे विवेक की लावारिस बाइक खड़ी मिली, जिसके आधार पर उसकी शिनाख्त हुई। घटना के वक्त मृतक की पत्नी मोना अपनी बेटी दिया के साथ मायके गई हुई थी।

विज्ञापन

जीआरपी ने दर्ज किया आत्महत्या का मामला

जीआरपी अनवरगंज पुलिस ने मौक़े पर पहुंचकर छानबीन की। प्राथमिक जांच के आधार पर पुलिस का कहना है कि युवक ने पिता की डांट से क्षुब्ध होकर रात में किसी ट्रेन के सामने कूदकर खुदकुशी की है। घटना के बाद से मृतक की मां नीलम, छोटे भाई प्रतीक और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed