{"_id":"6a787d11e8ba0e64260f3bf4","slug":"kanpur-man-takes-his-own-life-after-wife-leaves-for-her-maternal-home-over-his-drinking-habit-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: शराब पीने से नाराज होकर पत्नी चली गई मायके, न लौटने पर पति ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: शराब पीने से नाराज होकर पत्नी चली गई मायके, न लौटने पर पति ने दी जान
Sun, 09 Aug 2026 06:44 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 09 Aug 2026 06:44 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
जूही थानाक्षेत्र के गोस्वामीनगर निवासी ऑटो चालक प्रेमकुमार (26) ने शनिवार देर रात फंदा लगाकर जान दे दी। वह मूलरूप से वाराणसी के रहने वाले थे। परिजन का आरोप है कि 15 दिन पहले मामूली विवाद के बाद पत्नी खुशबू प्रयागराज के नैनी स्थित मायके गई थीं। लौटकर नहीं आ रही थीं। परिवार में मां पिंटू, भाई अवधेश, विवेक और राहुल हैं। परिजन ने बताया कि चार साल पहले प्रेम की शादी हुई थी।
विज्ञापन
शराब पीने के चलते पत्नी नाराज होकर मायके चली गई थी। शनिवार रात फोन पर दोनों में कुछ कहासुनी हुई। इसके बाद उसने कमरे में जाकर फंदा लगा लिया। जूही इंस्पेक्टर कमलेश पटेल ने बताया कि पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन