Kanpur: विवाद में बीच-बचाव करने आए भाई-मां पर झोंका फायर, ई-रिक्शा की हेडलाइट में लगी गोली…जांच में जुटी पुलिस
Kanpur News: जाजमऊ के ताड़बगिया में विवाहिता के ससुराल वालों ने उसके भाई और मां पर फायरिंग कर दी। हालांकि, गोली ई-रिक्शे में लगी, जिससे दोनों बाल-बाल बचे। पुलिस ने मौके से खोखा बरामद कर जांच शुरू कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में जाजमऊ थाना क्षेत्र के अंतर्गत ताड़बगिया इलाके में मंगलवार सुबह जमकर हंगामा हुआ। विवाहिता के साथ हो रही मारपीट की सूचना पर पहुंचे उसके भाई और मां को जान से मारने की कोशिश की गई। नकाबपोश हमलावरों ने उस समय गोली चलाई, जब पीड़ित पक्ष घर वापस लौट रहा था। इसमें महिला के मायके पक्ष के लोग बाल-बाल बच गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
साथ ही, मौके से एक खोखा भी बरामद किया है। जानकारी के अनुसार, उन्नाव के अखलाक नगर निवासी मोहर्रम अली उर्फ राजू ने अपनी बहन का विवाह चार साल पहले ताड़बगिया के गोलू से किया था। राजू का कहना है कि गोलू मुंबई में नौकरी करता है, लेकिन उसके ससुराल वाले लगातार बहन को प्रताड़ित करते हैं। मंगलवार सुबह भी बहन को बेरहमी से पीटा गया, जिसकी सूचना पाकर राजू अपनी मां सहदुन निशां के साथ वहां पहुंचे थे।
आरोपियों की पहचान की जा रही है
ससुराल पक्ष की ओर से आए युवकों में से एक ने राजू को निशाना बनाकर फायर कर दिया। गोली राजू को न लगकर सीधे ई-रिक्शे की हेडलाइट में जा लगी। गोली चलने के बाद इलाके में दहशत फैल गई और आरोपी मौके का फायदा उठाकर भाग निकले। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और वहां से एक खोखा बरामद किया है। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि मायके और ससुराल पक्ष के बीच हुए विवाद में गोली चलने की पुष्टि हुई है। आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।