{"_id":"69ee54dab9971c25b6100059","slug":"kanpur-man-murdered-body-dumped-in-secluded-area-after-argument-with-wife-2026-04-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: युवक की हत्या, शव सुनसान इलाके में फेंका, पत्नी से कहासुनी के बाद घर से था निकला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: युवक की हत्या, शव सुनसान इलाके में फेंका, पत्नी से कहासुनी के बाद घर से था निकला
Sun, 26 Apr 2026 11:40 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 26 Apr 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
साहबे आलम की फाइल फोटो
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किदवईनगर के एच ब्लॉक निवासी साहेब आलम (35) की सिर पर धारदार हथियार से हत्या कर शव को घर से 500 मीटर दूर जूही के बारादेवी आरा मशीन के पास सुनसान स्थान पर फेंक दिया। सूचना पर पहुंची जूही पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
किदवईनगर निवासी रेशमा ने बताया कि उनके पति साहेब आलम सब्जी का ठेला लगाते थे। कुछ समय से बीमारी के कारण वह ठेला नहीं लगा रहे थे। शराब का लती होने के कारण उनका आए दिन परिजन ने विवाद होता था। बेटी जोया ने बताया कि शनिवार रात करीब 11 बजे मां से कहासुनी के बाद वह घर से चले गए। देर रात करीब एक बजे तक न आने पर उन लोगों ने खोजबीन शुरू की। सुबह घर से करीब 500 मीटर दूर बारादेवी आरामशीन के पास सुनसान स्थान पर पहुंचे तो खून से लथपथ वह जमीन किनारे अंधेरे में पड़े मिले। उन्हें लेकर उर्सला पहुंचे वहां डॉक्टर ने ब्रॉड डेड बताया।

पोस्टमार्टम हाउस में बिलखते साहबे आलम के परिजन
- फोटो : वीडियो ग्रैब
परिजन ने नशेबाजी में किसी भारी धारदार हथियार से हत्या किए जाने की बात कही है। आरोप है कि जिस स्थान पर साहेब मिले वहां पर किसी का आना जाना नहीं है। वहां वह किसके बुलाने पर पहुंच गए। जूही इंस्पेक्टर केके पटेल ने बताया कि जिस स्थान पर युवक मिला वहां फैक्टरी बंद थी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टर ने बताया कि रिपोर्ट में हेड इंजरी आई है। किसी धारदार चीज से सिर पर वार किया गया। अत्यधिक खून बहने और कोमा में जाने से मौत हो गई।