फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Man duped of 17.84 lakh on the pretext of securing a 10 lakh loan

Kanpur: 10 लाख लोन दिलाने का झांसा देकर 17.84 लाख ठगे, महिला समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Wed, 14 Jan 2026 11:54 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 14 Jan 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Man duped of 17.84 lakh on the pretext of securing a 10 lakh loan
पनकी थाना - फोटो : अमर उजाला

पनकी में युवक को दस लाख का लोन दिलाने के नाम पर शातिरों ने 17.84 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार को एक महिला समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पनकी बी ब्लॉक निवासी अनिल कुमार मौर्य के मुताबिक 25 जनवरी 2025 को कासिफ अली ने फोन कर ओवरड्राफ्ट लोन की जानकारी दी। भरोसा कर उन्होंने 10 लाख रुपये के लोन के लिए अपने दस्तावेज व्हाट्सएप पर भेज दिए। 31 जनवरी 2025 को एक कंपनी के ऐप के माध्यम से उनके खाते में 18 लाख रुपये का लोन स्वीकृत हो गया।

विज्ञापन


पीड़ित ने अधिक राशि स्वीकृत होने पर आपत्ति जताई तो आरोपियों ने 11 लाख रुपये का पार्ट पेमेंट कराने के बाद लोन कम कराने का भरोसा दिया। तीन फरवरी 2025 को उन्होंने 11 लाख रुपये जमा कर दिए। सेटलमेंट के नाम पर कासिफ के खाते में अलग-अलग तिथियों में सात लाख रुपये ट्रांसफर कराए गए। अगस्त 2025 में लोन फोरक्लोजर और नया लोन दिलाने का झांसा देकर आठ लाख रुपये और ले लिए गए। कुल 17,84,941 रुपये ट्रांसफर कराए गए। पीड़ित का कहना है कि शुरुआत में आरोपी ब्याज की रकम भेजते रहे लेकिन दिसंबर 2025 के बाद भुगतान बंद कर दिया। जनवरी 2026 में एक बार फिर रकम लौटाने का आश्वासन मिला लेकिन इसके बाद सभी के फोन बंद हो गए। थाना प्रभारी पनकी मनोज भदौरिया ने बताया कि मामले में कासिफ अली, सूरज, आशीष और स्वाति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed