फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Man defrauds girlfriend of Rs 71 lakh by promising her selection in the IAS

Kanpur: आईएएस में सेलेक्शन होने का झांसा देकर प्रेमिका से 71 लाख ठगे, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 18 Jan 2026 10:45 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 18 Jan 2026 10:45 PM IST
सार

चकेरी के युवक ने बैंक कर्मी बन युवती को प्रेमजाल में फंसाया फिर आईएएस बनने के बाद शादी का झांसा दिया था।

विज्ञापन
Kanpur: Man defrauds girlfriend of Rs 71 lakh by promising her selection in the IAS
कल्याणपुर थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कल्याणपुर की एक युवती को शातिर ने पहले बैंक अधिकारी बनकर प्रेमजाल में फंसाया। इसके बाद खुद का आईएएस में सेलेक्शन होने का झांसा देकर प्रेमिका से 71 लाख रुपये ठग लिए। शातिर ने आईएएस अधिकारी बनने के बाद शादी करने की बात कही थी। शातिर ने उसे भरोसा दिलाने के लिए सरकारी विभाग की वेबसाइट की मेल आईडी और जॉइनिंग के डाक्यूमेंट्स व्हाट्सएप किए। जब युवती को जालसाजी का अहसास हुआ तब उसने रविवार को कल्याणपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन


युवती ने पुलिस को बताया कि शुक्लागंज के दिवाकर मिश्रा उर्फ सत्यम परिवारिक मित्र हैं। उनके माध्यम से चकेरी के नीतेश पांडेय से मुलाकात हुई। नीतेश ने खुद को एक सरकारी बैंक में फील्ड ऑफिसर बताते हुए शादी का प्रस्ताव रखा। धीरे-धीरे विश्वास बढ़ने पर उसने पहले एसडीएम और फिर आईएएस में सेलेक्शन होने का दावा किया। इसकी पुष्टि नीतेश के भाई जीतेश,भाभी आकांक्षा और दिवाकर मिश्रा उर्फ सत्यम ने भी की। आरोप है कि साक्षात्कार और चयन के नाम पर युवती से पहले 3.50 लाख रुपये नकद लिए। इसके बाद 23 लाख नकद और लिए। घर में रखे करीब 45 लाख के सोने चांदी के गहने भी दे दिए। आरोपियों ने दबाव बनाकर चांदी की सिल्ली और कीमती गहने भी अपने पास रख लिए। बाद में रुपये वापस मांगने पर फर्जी नियुक्ति पत्र और चेक देकर भरोसा दिलाया। फिर बातचीत बंद कर दी।
विज्ञापन


इसके बाद निजी तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया जाने लगा। 14 अक्तूबर 2025 को दिवाकर मिश्रा घर में घुस आया और चाकू दिखाकर पूरे परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर नीतेश, दिवाकर, जीतेश और आकांक्षा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एसीपी कल्याणपुर आशुतोष कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed