फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Man brutally murders wife by disfiguring her face locks the house and flees

Kanpur Murder: चेहरा कूंचकर की पत्नी की हत्या, घर पर ताला डालकर भागा, पहली बीवी की हत्या में जा चुका है जेल

Sun, 28 Dec 2025 02:06 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 28 Dec 2025 02:06 PM IST
सार

Kanpur News: कानपुर में अपनी पहली पत्नी की हत्या के आरोप में जेल काट चुके संजय ने अब अपनी दूसरी पत्नी रोशनी की भी हत्या कर दी है; आरोपी ने पहले भी उसे जलाकर मारने का प्रयास किया था और वर्तमान में वह घर में ताला लगाकर फरार है।

विज्ञापन
Kanpur Man brutally murders wife by disfiguring her face locks the house and flees
पति संजय कुमार और मृतका रोशनी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के गोविंदनगर थाना क्षेत्र में प्राइवेट कर्मी संजय कुमार ने अपनी पत्नी रोशनी (25) की किसी भारी वस्तु से चेहरे पर वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी घर पर ताला डालकर भाग निकला। शनिवार सुबह बहन से मिलने पहुंचे अकबरपुर झबैया गांव निवासी भाई राहुल ने शक होने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ताला तोड़कर घर के अंदर से शव बरामद किया। पुलिस ने संजय के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज दर्जकर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

राहुल ने पुलिस को बताया कि रोशनी की शादी पिछले साल आठ दिसंबर को गुजैनी एफ ब्लॉक निवासी संजय कुमार से हुई थी। संजय गड़रियनपुरवा में एक फर्म में नौकरी करता है। आरोप है कि संजय और उसकी मां इंद्रादेवी बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। इसके चलते बहन ने पति और सास के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके बाद सास और बहनोई घर छोड़कर अलग रहने लगे थे। राहुल कई दिनों से बहन के साथ उसी के घर पर रह रहा था।

विज्ञापन

Kanpur Man brutally murders wife by disfiguring her face locks the house and flees
रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala

पति पर हत्या का आरोप, तलाश में जुटीं टीमें
23 दिसंबर को संजय ने सुबह घर आकर उसे अपने घर जाने के लिए कहा, तो वह गुजैनी गांव में अपने एक मित्र के यहां रहने चला गया। शुक्रवार को बहन का फोन न उठने पर घर आया लेकिन ताला लगा देखकर लौट गया। इसके बाद बहन से कोई संपर्क न होने पर वह शनिवार सुबह फिर घर आया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस की मौजूदगी में ताला तोड़े जाने पर बहन का रक्तरंजित शव किचन के पास पड़ा मिला।पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि पति पर हत्या का आरोप है। उसकी तलाश में टीमें लगा दी गई हैं।

Kanpur Man brutally murders wife by disfiguring her face locks the house and flees
इसी कमरे में हुई हत्या - फोटो : amar ujala

पहली पत्नी की भी हत्या के आरोप में भी गया था जेल
पत्नी रोशनी की हत्या कर घर में ताला लगाकर भाग निकलने वाले संजय की पुलिस को तलाश है। संजय पर पत्नी की हत्या करने का आरोप पहली बार नहीं है। वह अपनी पहली पत्नी नेहा की भी हत्या के आरोप में करीब एक साल तक जेल में रह चुका है। मामले के विवेचक मनीष सिंह चौहान ने बताया संजय की पहली पत्नी नेहा से 12 साल की बेटी वर्तिका है। नेहा की 31 जुलाई 2023 को संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। उसका शव फंदे पर लटका मिला था। मामले में महिला के मायके वालों ने संजय के खिलाफ हत्या का आरोप लगा कर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। बेटी वर्तिका के कहने पर मायके पक्ष ने समझौता कर लिया था। इसके बाद वह जेल से बाहर आ गया। जेल से छूटने के कुछ माह बाद संजय ने अकबरपुर झबैया गांव निवासी रोशनी से शादी की थी। रोशनी के परिजनों का आरोप है कि कुछ माह तो सब ठीक चला इसके बाद संजय और उसकी मां दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे।

विज्ञापन

Kanpur Man brutally murders wife by disfiguring her face locks the house and flees
रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala

21 नवंबर को जलाकर मारने का किया था प्रयास
भाई राहुल के अनुसार 21 नवंबर को बहन रोशनी को जलाकर मारने की नीयत से पहली मंजिल पर बने कमरे में पति और सास ने आग लगा दी थी। दोनों लोग आग लगाने के बाद ताला बंद कर भाग गए थे। जबकि बहन आग से बचने के लिए छत पर चढ़कर मदद मांग रही थी। पड़ोसियों ने आग बुझाकर उसपर उसकी जान बचाई थी। जली हुई गृहस्थी का सामान अभी तक वैसे ही पड़ा है। इंस्पेक्टर रिकेश कुमार सिंह ने बताया कि हत्या में प्रयुक्त औजार नहीं मिला है। वहीं, घटनास्थल के पास लगे कैमरों की फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आरोपी की तलाश में तीन टीमें रवाना कर दी गईं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed