{"_id":"6999272beb8f807f2408a16a","slug":"kanpur-man-arrested-for-brutalizing-a-minor-misdeed-after-entering-home-accused-has-been-jailed-before-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: नाबालिग से हैवानियत करने वाला गिरफ्तार, घर में घुसकर किया था दुष्कर्म, पहले भी जेल जा चुका है आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: नाबालिग से हैवानियत करने वाला गिरफ्तार, घर में घुसकर किया था दुष्कर्म, पहले भी जेल जा चुका है आरोपी
Sat, 21 Feb 2026 09:02 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sat, 21 Feb 2026 09:02 AM IST
सार
Kanpur News: महाराजपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने वारदात को तब अंजाम दिया जब पीड़िता के माता-पिता बारात में गए थे और वह घर पर अकेली थी।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिक लड़की से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने गांव के ही युवक विशाल पुत्र शंकर लाल (25) को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। जानकारी के मुताबिक 10 फरवरी को पीड़िता के पिता बारात में गए थे और मां भी गांव में एक अन्य घर पर बारात में शामिल थी। घर पर बेटी अकेली थी। इसी दौरान आरोपी घर में घुस आया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना के बाद आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गया। गुरुवार को पीड़िता के पिता ने महाराजपुर थाने में लिखित शिकायत देकर न्याय की मांग की थी जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। महाराजपुर इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है। बताया कि आरोपी पहले भी भैस चोरी के मामले में जेल जा चुका है।
विज्ञापन
