{"_id":"685444db452ee1b7c402a7c5","slug":"kanpur-main-pipeline-broke-in-tilaknagar-20-lakh-people-will-face-water-shortage-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: तिलकनगर में मुख्य पाइपलाइन टूटी, 20 लाख लोगों को होगी पानी किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: तिलकनगर में मुख्य पाइपलाइन टूटी, 20 लाख लोगों को होगी पानी किल्लत
Thu, 19 Jun 2025 10:44 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 19 Jun 2025 10:44 PM IST
सार
Kanpur News: जल निगम ने तिलकनगर में फिर मुख्य पाइपलाइन तोड़ दी। करीब 20 लाख लोगों को पानी की किल्लत होगी।
विज्ञापन
तिलकनगर चौराहे पर जल निगम में तोड़ी जलकल विभाग की मुख्य पाइपलाइन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जल निगम ने तिलकनगर में फिर जलकल विभाग की मुख्य पाइपलाइन तोड़ दी। दिनभर पाइप जोड़ने की कोशिश करते रहे। असफल होने पर शाम को जलकल विभाग को सूचना दी। जलकल विभाग 20 जून को सुबह 9:00 बजे से रात 9:00 बजे तक बेनाझाबर वाटर वर्क्स से पानी की आपूर्ति बंद कर मरम्मत कराएगा। इस दौरान शहर के 67 वार्डों में पानी की आपूर्ति नहीं होगी। करीब 20 लाख लोगों को पानी की किल्लत होगी।
विज्ञापन
कंपनीबाग चौराहे से फूलबाग तक मुख्य पाइपलाइन बिछा रहे जल निगम के ठेकेदार ने 16 जून को तिलकनगर में मटका चौराहे के पास जलकल विभाग की मुख्य पाइपलाइन तोड़ दी थी। इसके बाद गुरुवार को तिलकनगर में राजीव पेट्रोल पंप चौराहे पर भी जलकल विभाग की मुख्य पाइपलाइन तोड़ दी। जलकल विभाग के महाप्रबंधक आनंद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि 20 जून को सुबह पानी की आपूर्ति करने के बाद 9:00 बजे बेनाझाबर वाटर वर्क्स बंद कर दिया जाएगा। इस वजह से इस वाटर वर्क्स से शाम को पानी की आपूर्ति नहीं होगी। रात 9:00 बजे तक यह कार्य पूरा करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन