फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Magisterial inquiry into prisoners death Rinku had been brought from Jhansi for medical treatment

कानपुर: बंदी की मौत पर मजिस्ट्रेटी जांच, झांसी से इलाज को लाया गया था रिंकू, 15 दिन में मांगे हैं साक्ष्य

Sun, 04 Oct 2026 12:03 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 04 Oct 2026 12:03 PM IST
सार

Kanpur News: कानपुर में इलाज के दौरान झांसी जेल से लाए गए हत्या के आरोपी विचाराधीन बंदी की जेके कैंसर अस्पताल में मौत हो गई। बंदी पर एनएसए भी दर्ज था और वह कैंसर से पीड़ित था। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन
Kanpur Magisterial inquiry into prisoners death Rinku had been brought from Jhansi for medical treatment
जेके कैंसर अस्पताल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हत्या के आरोप में झांसी की जेल से लाए गए विचाराधीन बंदी की 18 सितंबर को जेके कैंसर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। अपर नगर मजिस्ट्रेट-तृतीय ज्योति शर्मा ने बताया कि मामले की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए गए हैं। इसके लिए उन्हें जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन

अपर नगर मजिस्ट्रेट-तृतीय के मुताबिक प्रकरण के संबंध में यदि किसी को कोई जानकारी देनी है, तो वह 15 दिनों के भीतर उनके कार्यालय में उपस्थित होकर अपनी बात रख सकता है। इस संदर्भ में जेल अधीक्षक राजेश पांडे ने बताया कि झांसी सीपरी बाजार निवासी 42 वर्षीय विचाराधीन बंदी रिंकू यादव पर हत्या के आरोप के अलावा एनएसए भी लगा हुआ था। वह कैंसर से पीड़ित था। इस कारण अभी एक माह पूर्व ही झांसी जेल से इलाज के लिए कानपुर भेजा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed