फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Made obscene video of girl after taking her to hotel, made viral after not paying money

Kanpur: होटल ले जाकर युवती का अश्लील वीडियो बनाया, पैसे न देने पर वायरल किया, रिपोर्ट दर्ज

Mon, 06 May 2024 01:44 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 06 May 2024 01:44 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Made obscene video of girl after taking her to hotel, made viral after not paying money
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

सीसामऊ इलाके में एक युवती को युवक ने प्रेमजाल में फंसाया। इसके बाद पीड़िता को एक होटल में ले जाकर नशीला पदार्थ पिलाकर अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद रुपये की मांग की। न देने पर वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। युवती ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की। थाना पुलिस ने पुलिस कमिश्नर के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की है।

विज्ञापन


सीसामऊ की युवती ने बताया कि वह एक ब्यूटी पार्लर में काम करती है। उसकी मुलाकात शुक्लागंज कंचन नगर निवासी शुभम मौर्या से दो वर्ष साल हुई थी। शुभम ने दोस्ती कर उसे प्रेमजाल फंसाया। घुमाने के बहाने एक होटल ले गया। यहां नशीला पदार्थ पिला दिया। इससे वह बेहोश हो गई। फिर उसने अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद पांच लाख रुपये की मांग करने लगा।
विज्ञापन


रुपये न देने पर 25 अप्रैल को वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। आरोपी अभी भी करने का दबाव बना रहा है। युवती का कहना है कि सीसामऊ थाने में शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। सीसामऊ थाना प्रभारी हिमांशु चौधरी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ जबरन वसूली, धमकाने और आईटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed