फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Made DAP from chalk and soil and sold it sold 35 bags to two farmers caught a broker report filed

Kanpur: खड़िया और मिट्टी से डीएपी बनाकर बेच दी, दो किसानों को 35 बोरी बेची, एक दलाल को पकड़ा…रिपोर्ट दर्ज

Tue, 09 Sep 2025 12:01 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 09 Sep 2025 12:01 PM IST
सार

Kanpur News: किसानों से पूछताछ में पता चला कि दलाल लाल बंगला के ओमपुरवा का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। सोमवार देर शाम जिलाधिकारी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज हो गई है।

विज्ञापन
Kanpur Made DAP from chalk and soil and sold it sold 35 bags to two farmers caught a broker report filed
किसान के घर में मिली नकली खाद को सील करते कृषि विभाग के कर्मचारी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में जिला प्रशासन की सख्ती के बाद भी खाद की जमकर कालाबाजारी हो रही है। एक दलाल ने शिवराजपुर ब्लाक के जैतपुर गांव के दो किसानों को नकली डीएपी की 35 बोरी बेच दी। शिकायत पर रविवार देर रात कृषि विभाग की टीम पुलिस के साथ छापेमारी करने पहुंची। टीम ने जांच के बाद नकली खाद के दो सैंपल जांच के लिए भेजते हुए खाद की बोरियों को सील कर दिया। नकली खाद बेचने वाले दलाल के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज हो गई है।

विज्ञापन

दो वर्षों से खाद की मारामारी बढ़ गई है। धान, आलू और गेंहू फसल की बुआई के समय किसानों को डीएपी खाद के लिए घंटों लाइन में लगने के बाद भी दोगुने पैसे देने पड़ रहे हैं। कई किसान डीएपी खाद डंप कर रहे हैं। जैतपुर गांव के किसान राहुल और अर्पित ने दो दिन पहले दलाल विक्की वर्मा से करीब 35 बोरी खाद 1450 रुपये प्रति बोरी के हिसाब से खरीदकर घर में रख ली। जबकि इसका सरकारी रेट 1350 रुपये है। सूचना पर शिवराजपुर पुलिस ने कृषि विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया।

विज्ञापन

दाने को केमिकल से काला किया गया
रविवार रात 12 बजे पुलिस के साथ अपर जिला कृषि अधिकारी शिवम, वरिष्ठ सहायक मनोज सिंह समेत अन्य कर्मचारी किसानों के घर जांच करने पहुंचे। कमरे में इंडिया पोटाश लिमिटेड की बोरी में नकली खाद बंद मिली। कृषि विभाग के कर्मचारियों ने खाद के दाने को हाथ में रखकर रगड़ा तो वह तुंरत पाउडर में तब्दील हो गई। सूंघने पर खड़िया और मिट्टी की महक आ रही थी। दाने को केमिकल से काला किया गया था। टीम ने दोनों किसानों के घरों से पांच सैंपल लेकर बोरियों को सील कर दिया।

विज्ञापन

पुलिस को पत्र लिखकर जांच कराने के लिए कहा
किसानों से पूछताछ में पता चला कि दलाल लाल बंगला के ओमपुरवा का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। सोमवार देर शाम जिलाधिकारी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज हो गई है। कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ये खेल लंबे समय से चल रहा है। खाद कहां बन रही है और इसको कौन तैयार कर रहा है इसकी जानकारी नहीं है। पुलिस को पत्र लिखकर जांच कराने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन

पुलिस को जानकारी दी गई थी। देर रात पुलिस के साथ छापेमारी की गई। डीएपी खाद के नाम पर मिट्टी और खड़िया मिली। जांच के लिए सैंपल लेकर लैब भेजे गए हैं। -शिवम सोनकर, अपर जिला कृषि अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed