फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Lured into Homosexual Relationship Nikah Performed by Filling Forehead with Blood Bengali Woman arrest

UP: समलैंगिक प्रेम में फंसाया, खून से मांग भरकर किया ‘निकाह’; किशोरी को ले गई थी बंगाली महिला, ऐसे हुआ खुलासा

Tue, 14 Apr 2026 05:32 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 14 Apr 2026 05:32 AM IST
सार

Kanpur News: साढ़ पुलिस ने पश्चिम बंगाल की एक महिला को गिरफ्तार किया है, जिसने कानपुर की किशोरी को समलैंगिक प्रेम जाल में फंसाकर उसका अपहरण किया था। आरोपी महिला ने बंगाल में किशोरी के साथ खून से मांग भरने जैसी रस्में भी की थीं।

विज्ञापन
Kanpur Lured into Homosexual Relationship Nikah Performed by Filling Forehead with Blood Bengali Woman arrest
सांकेतिक - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के साढ़ थाना क्षेत्र से लापता हुई एक किशोरी को पश्चिम बंगाल की एक तलाकशुदा मुस्लिम महिला ने समलैंगिक प्रेम में फंसा लिया। आरोपी महिला किशोरी को बहलाकर बंगाल अपने गृह जनपद ले गई, जहां अपने खून से उसकी मांगभर कर निकाह किया।

विज्ञापन

हालांकि, साढ़ पुलिस की सक्रियता से आरोपी महिला अब सलाखों के पीछे है जबकि किशोरी को उसकी बहनों के सुपुर्द किया गया। साढ़ की किशोरी पांच अप्रैल को गायब हो गई। बड़ी बहन ने सात अप्रैल को नव्या नामक महिला के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई।

विज्ञापन

शुक्रवार को पं. बंगाल पहुंची थी एक टीम
पुलिस ने सर्विलांस की मदद से किशोरी की लोकेशन पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर जिले में पाई। नव्या के गैरसमुदाय की महिला के साथ होने की जानकारी मिली। शुक्रवार को एक टीम पं. बंगाल पहुंची। महिला के घर पहुंची, तो आरोपी महिला का असली नाम रूमाना खातून (21) पता चला।

किशोरी की मांग भरती तस्वीरें व वीडियो मिले
पुलिस पहुंचने की भनक लगते ही महिला किशोरी को लेकर गुरुग्राम के लिए ट्रेन से निकल गई। पुलिस ने सूचना प्रसारित कर उसे सेंट्रल स्टेशन पर गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी अवनीश कुमार सिंह ने बताया आरोपी महिला के मोबाइल में किशोरी की मांग भरती तस्वीरें व वीडियो मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed