{"_id":"6ac7a5d6489c08901c012742","slug":"kanpur-license-conditions-violated-goods-worth-5-88-lakh-seized-food-business-shut-down-2026-10-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: लाइसेंस की शर्त तोड़ी, 5.88 लाख का माल सीज कर खाद्य कारोबार बंद कराया, तीन नमूने जांच को भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: लाइसेंस की शर्त तोड़ी, 5.88 लाख का माल सीज कर खाद्य कारोबार बंद कराया, तीन नमूने जांच को भेजे
Thu, 08 Oct 2026 07:47 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 08 Oct 2026 07:47 PM IST
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
खाद्य कारोबार में लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन करना फजलगंज स्थित पुरुषाना फूड प्रोडक्ट्स को भारी पड़ गया। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गुरुवार को निरीक्षण करने पहुंची तो यहां प्रोपराइटरी एडिबल फैट की पैकिंग लाइसेंस में निर्धारित श्रेणी के अनुरूप नहीं पाई। विभाग ने तत्काल खाद्य कारोबार को अग्रिम आदेश तक बंद करा दिया। मौके से एडिबल फैट के तीन नमूने भी जांच के लिए लिए गए हैं।
विज्ञापन
खाद्य विभाग के अधिकारी मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी धर्मेंद्र द्विवेदी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय वर्मा, उमाशंकर सिंह, नरेंद्र कुमार, आशुतोष और किरन की टीम ने परिसर में तैयार 780 लीटर प्रोपराइटरी एडिबल फैट के 52 गत्ते मिले। विभाग ने करीब 2.57 लाख रुपये कीमत का पूरा माल सीज कर दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा उत्पादन में इस्तेमाल होने वाली 150 किलो वनस्पति (20,610 रुपये) और 133 लीटर रिफाइंड सोयाबीन तेल (22,211 रुपये) भी जब्त कर सुरक्षित अभिरक्षा में दिया गया। इसी दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की दूसरी टीम ने सताक्षी ट्रेडर्स, 127/54 साकेत नगर, जूही में भी कार्रवाई की।
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
यहां रिफाइंड मूंगफली तेल के 108 गत्ते में रखी 2,496 बोतलें सीज की गईं। इनकी अनुमानित कीमत 2.88 लाख रुपये बताई गई है। दोनों स्थानों से सीज खाद्य पदार्थ और कच्चे माल की कुल कीमत 5,88,221 रुपये है। विभाग ने पूरा माल कारोबारियों की सुरक्षित अभिरक्षा में सीज किया है।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
सहायक आयुक्त (खाद्य सुरक्षा) संजय प्रताप सिंह ने बताया कि निरीक्षण के दौरान लाइसेंस में निर्धारित श्रेणी से अलग खाद्य पदार्थ की पैकिंग मिलने पर कारोबार बंद कराया गया है। नमूनों की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।