फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Lekhpals boycott online work certificate processing stallscausing increased inconvenience to public

कानपुर: लेखपालों ने किया ऑनलाइन कार्य का बहिष्कार, प्रमाण पत्रों का काम अटका, लोगों की बढ़ीं परेशानियां

Thu, 08 Oct 2026 04:00 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 08 Oct 2026 04:00 PM IST
सार

Kanpur News: नरवल तहसील में आठ सूत्रीय मांगों को लेकर लेखपालों ने गुरुवार से ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार कर दिया है। इसके चलते आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र और कृषि संबंधी ऑनलाइन आवेदन अटक गए हैं, जिससे आम जनता की परेशानियां बढ़ गई हैं।

विज्ञापन
Kanpur Lekhpals boycott online work certificate processing stallscausing increased inconvenience to public
लेखपालों ने किया ऑनलाइन कार्य का बहिष्कार - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में आठ सूत्रीय मांगों को लेकर नरवल तहसील के लेखपालों ने गुरुवार को ऑनलाइन कार्य का बहिष्कार कर दिया। इससे आय, जाति, निवास सहित खेती-किसानी से जुड़े प्रमाण पत्रों के लिए आवेदन करने वाले लोगों को परेशानी हो सकती है। लेखपाल संघ शाखा नरवल के अध्यक्ष अनुपम पटेल ने बताया कि संघ के आह्वान पर सभी लेखपालों ने ऑनलाइन पोर्टल का काम बंद रखा है।

विज्ञापन

आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि 10 अक्टूबर को थाना दिवस पर लेखपाल काली पट्टी बांधकर काम करेंगे, 12 अक्टूबर को तहसील में रक्तदान शिविर, 14 अक्टूबर को मोटरसाइकिल रैली और 17 अक्टूबर को तहसील मुख्यालय पर धरना देंगे। मांगें न मानी गईं, तो 24 अक्टूबर को जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान मंत्री आशीष कुमार, शिखा सिंह, सुमित रजक, अतुल कुमार समेत कई लेखपाल मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed