फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Lawyers show solidarity by taking out a vehicle procession

Kanpur: हड़ताल जारी रखने पर आम सभा ने लगाई मुहर, वकीलों ने वाहन जुलूस निकालकर दिखाई एकजुटता

Mon, 10 Apr 2023 03:00 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 10 Apr 2023 03:00 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Lawyers show solidarity by taking out a vehicle procession
बार एसोसिएशन में हुई वकीलों की आम सभा - फोटो : अमर उजाला

कानपुर में जिला जज के स्थानांतरण की मांग को लेकर चल रहा अधिवक्ताओं का आंदोलन और उग्र हो गया है। सोमवार को अधिवक्ताओं ने आंदोलन को धार देने के लिए 3 चरणों में कार्यक्रम रखा। सबसे पहले सुबह 10 बजे से न्यायालय भवन के मुख्य द्वार के बाहर धरना दिया गया। दोपहर 12 बजे से बार एसोसिएशन हॉल में अधिवक्ताओं की आम सभा हुई। इसमें सर्वसम्मति से अधिवक्ताओं ने हड़ताल जारी रखने की बात कही। इसके बाद दोपहर 2 बजे से कचहरी स्थित शताब्दी द्वार से पत्थर कॉलेज स्थित डॉक्टर अंबेडकर प्रतिमा तक वाहन जुलूस निकाला गया।

विज्ञापन


आंदोलन को समर्थन देने के लिए आगरा, बनारस, रायबरेली व प्रतापगढ़ के प्रतिनिधि भी कानपुर पहुंचे हैं। सभी ने सर्वसम्मति से आंदोलन में सहभागिता निभाने की बात कही है। आंदोलन को धार देने के लिए बार व लॉयर्स एसोसिएशन की ओर से 12 व 13 अप्रैल को प्रदेश स्तरीय अधिवक्ता सम्मेलन बुलाया गया है। इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कई जिलों के साथ प्रदेश की एसोसिएशन के समर्थन पत्र भी बार एसोसिएशन को मिल रहे हैं। सम्मेलन में अधिवक्ता हितों से जुड़े कई और मुद्दों को भी शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed