{"_id":"6abcd4f11dd2a804b60f4a78","slug":"kanpur-lawyers-observed-a-collective-leave-and-demonstrated-unity-by-forming-a-human-chain-2026-09-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: अधिवक्ताओं ने किया सामूहिक अवकाश, मानव श्रृंखला बनाकर दिखाई एकजुटता, परेशान लौटे वादकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: अधिवक्ताओं ने किया सामूहिक अवकाश, मानव श्रृंखला बनाकर दिखाई एकजुटता, परेशान लौटे वादकारी
Wed, 30 Sep 2026 02:53 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Wed, 30 Sep 2026 02:53 PM IST
सार
Kanpur News: बार एसोसिएशन और लायर्स एसोसिएशन के आह्वान पर अधिवक्ताओं ने तीसरे बुधवार को भी न्यायिक कार्य से पूर्णतया दूरी बनाते हुए सामूहिक अवकाश रखा। प्रांतीय सम्मेलन में तय रणनीति के तहत वकीलों ने विशाल मानव श्रृंखला बनाकर अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
कानपुर में अधिवक्ताओं की हुंकार
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में बार एसोसिएशन व लायर्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में 10 व 11 सितंबर को दो दिन चले प्रांतीय सम्मेलन में अधिवक्ताओं की मांगे न माने जाने तक सप्ताह में हर बुधवार को न्यायिक कार्य बहिष्कार करने की घोषणा की गई थी। इसी घोषणा के तहत तीसरे बुधवार को भी कानपुर समेत कई जिलों में अधिवक्ताओं ने सामूहिक अवकाश रखा। आंदोलन में एकजुटता दिखाने के लिए अधिवक्ताओं ने मानव श्रृंखला बनाई। अदालतों में सन्नाटा छाया रहा।
विज्ञापन
वादकारियों को मुकदमों में तारीख लेकर वापस लौटना पड़ा। टाइपिस्ट, स्टांप वेंडर व फोटोकापी की भी ज्यादातर दुकानें बंद रहीं। बार एसोसिएशन कार्यालय के बाहर सुबह से ही अधिवक्ता इकट्ठा होने लगे और अधिवक्ता एकता जिंदाबाद, हमारी मांगें पूरी करो के नारे लगाते हुए अपनी एकजुटता दिखाई। इसके बाद वकीलों ने अलग-अलग समूह बनाया। एक समूह अदालतों की ओर, एक रजिस्ट्री कार्यालय और एक समूह तहसील की ओर रवाना हो गया। यहां अधिवक्ताओं ने घूम घूम कर नारेबाजी करते हुए सभी अधिवक्ताओं से न्यायिक कार्य न करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
आंदोलन तेज करने के लिए बनाई जाएगी रणनीति
अधिवक्ताओं ने शताब्दी गेट से लेकर रजिस्ट्री ऑफिस और दूसरी ओर लॉयर्स एसोसिएशन तक मानव श्रृंखला बनाई। अधिवक्ता एकता जिंदाबाद के नारे लगाते हुए अपनी एकजुटता को प्रदर्शित किया। बार एसोसिएशन के महामंत्री बिनय मिश्रा व लायर्स एसोसिएशन के महामंत्री राजीव यादव ने संयुक्त रूप से बताया कि आंदोलन को तेज करने के लिए आगे की रणनीति बनाई जाएगी। प्रदेश सरकार या न्यायिक अधिकारियों की ओर से अधिवक्ताओं की मांगों पर कोई विचार नहीं किया गया है, जब तक समस्या का हल नहीं निकलता आंदोलन जारी रहेगा।