फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Land worth 65 crores vacated under Mahavir Nagar and New Kanpur City scheme

कानपुर: महावीर नगर और न्यू कानपुर सिटी योजना में खाली कराई 65 करोड़ की जमीन

Fri, 17 Dec 2021 07:06 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 17 Dec 2021 07:06 PM IST
सार

कानपुर शहर में न्यू कानपुर सिटी विकसित करने के लिए केडीए के बुलडोजर ने जमीन कब्जा मुक्त कराई। तमाम अवैध निर्माण और प्लॉटिंग ढहा दी गई। सड़कें तोड़ दी गईं और बिजली के खंभे गिरा दिए गए।

विज्ञापन
Kanpur: Land worth 65 crores vacated under Mahavir Nagar and New Kanpur City scheme
केडिए ने चलाया बुलडोजर - फोटो : amar ujala

विस्तार

केडीए (कानपुर विकास प्राधिकरण) ने महावीर नगर विस्तार योजना और न्यू कानपुर सिटी योजना स्थल में गुरुवार को अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। अवैध निर्माण, प्लाटिंग ध्वस्त कर करीब 65 करोड़ की जमीन खाली कराई। सिंहपुर कछार में एक माफिया और उसके गुर्गों ने विरोध करने का प्रयास किया लेकिन पीएसी, पुलिस ने उन्हें चेतावनी देकर हटा दिया।
विज्ञापन


केडीए उपाध्यक्ष अरविंद सिंह के निर्देश पर प्रवर्तन दस्ता चार बुलडोजर सहित न्यू कानपुर सिटी योजना के पास सिंहपुर कछार क्षेत्र में अवैध निर्माण ढहाने पहुंचा। आराजी संख्या 787 सिंहपुर कछार में हरि किशन कठेरिया, राम खिलावन कठेरिया, अशोक कुमार कठेरिया की ओर से अवैध प्लाटिंग एवं मिट्टी की भराई का काम कराया जा रहा था।
विज्ञापन


सोनू यादव की तरफ से आराजी संख्या 728, गौरव स्कूल के सामने दो बीघा क्षेत्र में प्लाटिंग, अजय यादव व भूपेंद्र सिंह भदौरिया की अवैध प्लाटिंग एवं निर्माण, जगदीश नारायण गुप्ता की तरफ से सिंहपुर कछार, गंभीरपुर, गंगा बैराज रोड, बिठूर रोड, मैनावती मार्ग पर कई बीघा जमीन पर विकास कार्य कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

केडीए के पीआरओ शशिभूषण राय ने बताया कि ये सभी कार्य प्राधिकरण की स्वीकृति के बिना अवैध रूप से कराए जा रहे थे। सभी पर कार्रवाई कर चार हेक्टेयर जमीन खाली कराई। इसकी अनुमानित कीमत पांच करोड़ रुपये है। इससे पहले प्रस्तावित न्यू कानपुर सिटी क्षेत्र में 17 हेक्टेयर जमीन खाली कराई जा चुकी है।

महावीर नगर विस्तार योजना में 877 आवासीय प्लाटों के विकास के साथ ही सड़क, सीवर, पाइपलाइन, नालियां, नाले, पार्क बनवाए जा रहे हैं। केडीए की जमीन पर पनकी गंगागंज और पनकी भऊसिंह के कुछ दबंग कब्जा कर रहे थे। वीसी के निर्देश पर अधिशासी अभियंता ने अभियंत्रण, राजस्व और प्रवर्तन विभाग की टीम ने 60 करोड़ की जमीन खाली कराई। 45 मीटर सड़क निर्माण का रास्ता भी साफ कराया। 

खाली कराई गई जमीन पर बनेंगे पीएम आवास
प्राधिकरण भूमाफियाओं से खाली कराई गई जमीन पर प्रधानमंत्री आवास योजना के फ्लैट बनवाएगा। उपाध्यक्ष ने इसके लिए जल्द ही लॉटरी डलवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed