फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Land mafia Negis wife alleges police stood by and got the guest house occupied

Kanpur: भू-माफिया नेगी की पत्नी ने लगाए आरोप, कहा- पुलिस ने खड़े होकर गेस्ट हाउस पर करवा दिया कब्जा

Fri, 14 Nov 2025 05:16 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 14 Nov 2025 05:16 PM IST
सार

Kanpur News: रावतपुर में नेगी गेस्ट हाउस पर दबंगई से कब्जे और जेसीबी से दीवार गिराए जाने का मामला हुआ था। भू-माफिया गजेंद्र नेगी की पत्नी प्रीति बाजपेई ने शुक्रवार को पुलिस पर खड़े होकर कब्जा कराने का गंभीर आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Kanpur Land mafia Negis wife alleges police stood by and got the guest house occupied
प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देती भू-माफिया नेगी की पत्नी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के रावतपुर में भू माफिया गजेंद्र नेगी के गेस्ट हाउस पर कब्जे के बाद नेगी की पत्नी प्रीति बाजपेई ने पुलिस पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस ने खड़े होकर कब्जा कराया। आरोप है कि कब्जा करने वाले व्यापारी विवेक गुप्ता ने जमीन का एग्रीमेंट कराया है। एग्रीमेंट पर कब्जा नहीं होता है। विवेक गुप्ता ने जो पैसा दिया है गजेंद्र सिंह ने कोरोना काल में पैसा वापस किया है।

विज्ञापन

न्यायालय का आदेश है कि जैसी स्थिति है वैसे ही बनी रहे। लेकिन इन लोगों ने दबंगई कर बुलडोजर से गेस्ट हाउस की दीवार गिरा दी। अंदर निर्माण कर दिया। उन्होंने शुक्रवार को नेगी गेस्ट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ये बातें कहीं। उनका आरोप है कि पुलिस से शिकायत की गई, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। सौ से अधिक लोग गेस्ट हाउस में घुसे।

विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर तोड़ दी
विरोध किया, तो उनके साथ और देवर सुमित के साथ दबंगों ने मारपीट की। उनके हाथ में पांच महीने का छोटा बेटा था। किसी तरह उसे बचाकर यहां से निकले। दबंग गेस्ट हाउस के सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर तोड़ दी। पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि शनिवार को पुलिस कमिश्नर से शिकायत करेंगी अगर न्याय नहीं मिला, तो मुख्यमंत्री से शिकायत करने जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed