Kanpur: स्कूल में लाखों की चोरी…दस्तावेज और नकदी भी ले गए चोर, चौकीदार होने के बावजूद हुई घटना, जांच शुरू
Kanpur News: महाराजपुर के आचार्य रघुवीर इंटर कॉलेज में चोरों ने दस्तावेज, बिजली के उपकरण और लगभग डेढ़ लाख रुपये चुरा लिए। चौकीदार के मौजूद होने के बावजूद हुई इस घटना की पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है।
विस्तार
कानपुर में महाराजपुर थानाक्षेत्र क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रूमा स्थित आचार्य रघुवीर इंटर कालेज में बीती रात अज्ञात चोरों ने विद्यालय के दस्तावेज, विद्युत उपकरण और एक लाख चालीस हजार रुपये समेत लाखों का माल पार कर दिया।
सुबह विद्यालय खुलने पर मामले की जानकारी हुई। विद्यालय प्रधानाचार्य गिरिजेश त्रिपाठी ने मामले की सूचना महाराजपुर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा छानबीन की जा रही है। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल की बारीकी से जांच की गई।
जांच में जुटी पुलिस
विद्यालय प्रबंधन के मुताबिक विद्यालय में रात्रि निगरानी करने के लिए एक चौकीदार भी नियुक्त है। इसके बावजूद घटना होने से लोगों में तरह-तरह की चर्चा हो रही है। महाराजपुर थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।