फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Lakhs looted by killing old woman in apartment

कानपुर: अपार्टमेंट में वृद्धा की हत्या कर लाखों की लूट, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 15 Feb 2022 11:56 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 15 Feb 2022 11:56 AM IST
सार

कानपुर में वृद्धा की हत्या और लूटपाट की सनसनीखेज घटना सामने आई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
Kanpur: Lakhs looted by killing old woman in apartment
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में स्वरूप नगर स्थित कॉनकॉर्ड अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर-307 में सोमवार रात बदमाशों ने वृद्धा की हत्या कर लाखों की नकदी और जेवरात लूट ले गए। मंगलवार सुबह जब अपार्टमेंट में रहने वाली उनकी बेटी फ्लैट पहुंची तब घटना की जानकारी हुई। पुलिस और फोरेंसिक टीम छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन


एडीसीपी पश्चिम बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया फ्लैट नंबर 307 में मधु कपूर (68) रहती थीं। साथ में सावित्री नाम की नौकरानी रहती है। सोमवार रात बदमाश फ्लैट पहुंचे, ड्राइवर बताकर गेट खुलवाया। भीतर घुसते ही नौकरानी को बाथरूम में बंद कर दिया और लूटपाट करने लगे।
विज्ञापन


मधु ने जब इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उनकी गला दबाकर हत्या कर दी। उसके बाद नगदी व जेवरात लेकर फरार हो गए। एडीसीपी ने बताया मामले की तहकीकात की जा रही है। सीसीटीवी में कुछ संदिग्ध कैद हुए हैं उनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। लूटपाट कितने की हुई है इसका पूरा आकलन अभी नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिवक्ता थे मृतका के पति
मधु के पति अधिवक्ता बीएन कपूर का कई साल पहले निधन हो चुका है। उनकी तीन बेटियां हैं। तीनों बेटियों की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed