फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Kuldeep practiced for IPL, teammates wished him well

Kanpur: आईपीएल के लिए कुलदीप ने किया अभ्यास, देर शाम हुए रवाना, साथियों ने दी शुभकामनाएं

Tue, 18 Mar 2025 10:39 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 18 Mar 2025 10:39 PM IST
सार

आईपीएल के लिए कुलदीप ने अभ्यास किया। बुधवार को कुलदीप दिल्ली में अपनी टीम दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ेंगे। साथियों ने शुभकामनाएं दी। 

विज्ञापन
Kanpur: Kuldeep practiced for IPL, teammates wished him well
क्षेत्रीय लोगों को साथ कुलदीप यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईपीएल की तैयारियों के तहत चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने मंगलवार को रोवर्स मैदान पर सुबह और शाम दो-दो घंटे अभ्यास किया। इसके बाद दिल्ली जाते समय साथी खिलाड़ियों, क्षेत्रीय लोगों ने उन्हें बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं। 22 मार्च से आईपीएल 2025 का सत्र प्रारंभ होगा।
विज्ञापन


अभ्यास सत्र के दौरान रोवर्स क्लब के कोच कपिल पांडेय की देखरेख में कुलदीप ने पहले गेंदबाजी और फिर बल्लेबाजी का अभ्यास किया। इस दौरान कोच ने उन्हें सिर्फ लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी करने के साथ ही ड्रिल्स (एक ही जगह पर गेंद डालसा) पर अधिक फोकस करने पर जोर दिया। आईपीएल में इस वर्ष दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 13.25 करोड़ में रिटेन किया है। आईपीएल में इससे पहले उन्होंने 84 मुकाबलों में 87 विकेट अपने नाम किए हैं। इसमें 14 रन रक चार विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। आईपीएल में कुलदीप मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, दिल्ली कैपिटल्स से खेल चुके हैं। वह 19 मार्च को दिल्ली में अपनी टीम दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed