{"_id":"6ac1459250199d3b3903a480","slug":"kanpur-kesco-conducts-inspection-drive-firs-lodged-against-seven-for-electricity-theft-2026-10-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: केस्को ने चलाया चेकिंग अभियान, बिजली चोरी में सात पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: केस्को ने चलाया चेकिंग अभियान, बिजली चोरी में सात पर प्राथमिकी
Sat, 03 Oct 2026 11:43 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sat, 03 Oct 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
केस्को ने चलाया बिजली चोरी अभियान
- फोटो : अमर उजाला
केस्को ने शुक्रवार रात बीएस पार्क और आलू मंडी फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाकर सात घरों में बिजली चोरी पकड़ी। जांच में राजीव नगर निवासी ब्रजेन्द्र सिंह, न्यू ईदगाह कॉलोनी निवासी भोलू, आवास विकास सेक्टर-9 निवासी बेबी नाज और जवाहर नगर निवासी शिवम सिंह के परिसर में बिजली चोरी मिली।
विज्ञापन
केस्को ने चलाया बिजली चोरी अभियान
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा कुली बाजार में एक ही पते पर रहने वाले मो. आरिफ, अफसरी बेगम और तबस्सुम के घरों में भी बिजली चोरी पकड़ी गई। सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है।