फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: KDA's bulldozer will run on illegal construction of advocate Akhilesh Dubey

Kanpur: अधिवक्ता अखिलेश दुबे के अवैध निर्माण पर चलेगा केडीए का बुलडोजर

Wed, 13 Aug 2025 11:35 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 13 Aug 2025 11:35 PM IST
सार

Kanpur News: अधिवक्ता अखिलेश दुबे के अवैध निर्माण पर जल्द ही केडीए का बुलडोजर चलेगा। इसके लिए केडीए ने अंतिम नोटिस जारी की है।

विज्ञापन
Kanpur: KDA's bulldozer will run on illegal construction of advocate Akhilesh Dubey
किशोरी वाटिका गेस्ट हाउस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अखिलेश दुबे द्वारा प्लाट पर कब्जा करके अवैध तरीके से किशोरी वाटिका गेस्ट हाउस का निर्माण किया गया है इस पर जल्द ही केडीए का बुलडोजर चलेगा। केडीए ने अंतिम नोटिस देकर 15 दिन में खुद निर्माण न गिराने पर बुलडोजर चलाने की हिदायत दे दी है।
विज्ञापन


साकेत नगर डब्लू-1 स्थित प्लाट संख्या 152 पर बिना स्वीकृत नक्शे के अवैध रूप से निर्माण करने के मामले में केडीए बनाम अखिलेश दुबे व अन्य के नाम से वाद लंबित है। इस मामले में कई बार केडीए की ओर से नोटिस भेजा गया और अपना पक्ष रखने का मौका दिया गया लेकिन कोई पक्ष नहीं रखा गया। इस पर केडीए ने 15 दिन का अंतिम मौका देते हुए हिदायत दी है कि अगर निर्माण को खुद नहीं हटाया तो केडीए द्वारा निर्माण गिरा दिया जाएगा और गिराने का खर्च राजस्व के रूप में वसूला जाएगा।
विज्ञापन

Kanpur: KDA's bulldozer will run on illegal construction of advocate Akhilesh Dubey
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह - फोटो : अमर उजाला
वक्फ संपत्ति को कब्जा मुक्त कराने के लिए करें कार्रवाई-डीएम
वक्फ संपत्ति को जल्द से जल्द सर्वेश दुबे के कब्जे से मुक्त कराने के लिए डीएम ने उप्र सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी को पत्र भेजा है। इसमें परमट में अवैध कब्जे की बेदखली के लिए जरूरी कार्रवाई करने को कहा गया है।पत्र के अनुसार अधिवक्ता सौरभ भदौरिया की ओर से फरवरी में दिए गए शिकायती पत्र की जांच एडीएम सिटी की अध्यक्षता में गठित जांच समिति से कराई गई। समिति ने अप्रैल में रिपोर्ट दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed